संदेश

सितंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में परीक्षा देने आईं छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

चित्र
  एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में परीक्षा देने आईं छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद परीक्षा दे रहे 2 अध्यापकों को होम क्वारांटीन किया गया है। साथ ही जिन परीक्षार्थियों ने साथ में परीक्षा दी थी उन्हें भी सावधानी बरतने को कहा गया है। परिसर के निदेशक प्रोफ़ेसर नीरज तिवारी ने कहा कि छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेट किया गया है। परीक्षा के दौरान जिस कक्षा में छात्रा ने परीक्षा दी वहां ड्यूटी दे रहे दोनों अध्यापकों को होम क्वारटिन कर दिया गया है साथ ही कक्ष में पेपर दे रहे सभी छात्र जो छात्रा के संपर्क में आए थे उन्हें भी सूचित कर दिया है साथ ही उनसे भी सावधानी बरतने को कहा गया है। अब एसएसजे परिसर में छात्रा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से परीक्षार्थियों में भय का माहौल बन गया है। और वो छात्र जो परीक्षा करने के पक्ष में नहीं थे वह अब बोल रहे हैं कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है साथ ही अभिभावकों में भी डर का माहौल बना हुआ है।

नगर व्यापार मंडल बैठक कार्यक्रम सरकार की आली के व्यापारियों के साथ।

चित्र
   अल्मोड़ा। आज  नगर व्यापार मंडल द्वारा नगर बैठक कार्यक्रम में सरकार की आली के व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी व्यापारियों ने बैठक के आयोजन में हर्ष जताया,,,और अपनी अपनी समस्याओं से नगर व्यापार मंडल को अवगत कराया,, बैठक का संचालन लोकेश कालाकोटी जी ने किया,,  बैठक में निम्न मुद्दों को लेकर बातचीत हुई,, जिसमें सरकार की अली क्षेत्र में शौचालय का निर्माण एवं कूड़ा दान,, और साप्ताहिक बंदी और लाइट व्यवस्था आदि विषय पर बात हुई,, बैठक की अध्यक्षता नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने की,, बैठक में नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उप सचिव राहुल बिष्ट अमन नजॉन, नगर मीडिया प्रभारी जीवन जोशी जी,, संजय कुमार पेटशाली, मोहन चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट ,राजेंद्र सिंह भंडारी ,श्रीमती जीवंती पांडे ,राजेंद्र सिंह ,चंद्र मोहन सिंह रौतेला ,नवीन चंद्र जोशी, दीपक शाह ,अभिषेक शर्मा, गौरी शंकर पांडे, चंद्रशेखर, प्रमोद जोशी ,पानसिंह ,,संजय भट्ट और एन एसभंडारी ,आदि व्यापारी उपस्थित थे

उत्तराखण्ड में 2078 नये लोगों में कोरोना संक्रमण

चित्र
  देहरादून। उत्तराखण्ड में  2078 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैै। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40085 पहुंच गई है। आज जारी हुए हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 43, बागेश्वर में 13, चमोली में 54, चंपावत में 19, देहरादून में 668, हरिद्वार में 289, नैनीताल में 231, पौड़ी गढ़वाल में 99, पिथौरागढ़ में 39, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी गढ़वाल में 146, उधम सिंह नगर में 397, उत्तरकाशी में 67   नये मामले सामने आए हैं। वर्तमान तक उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 12465 है। अभी तक 26973 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तथा 478 लोगों की मौत हो चुकी है आज के दिन 878 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार थम नहीं रही है।

चित्र
  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार थम नहीं रही है। बीते पांच दिनों से रोजाना एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 1192 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 37139 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी 11714 पहुंच गई है।    स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज 10887 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। देहरादून में सबसे अधिक 430 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 203, हरिद्वार में 149, ऊधमसिंह नगर में 117, चमोली में 67, पौड़ी में 52,पिथौरागढ़ में 49, उत्तरकाशी में 39, अल्मोड़ा में 30, टिहरी में 19, रुद्रप्रयाग में 15, बागेश्वर में 13, चंपावत जिले में नौ लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। 

देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 97894 नए मामले सामने आए

चित्र
  देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली। गुरुवार को पहली बार एक दिन में  97,894 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 लाख से अधिक हो गई है। देश में केवल 11 दिनों के अंदर संक्रमित मामले 40 लाख से बढ़कर 50 लाख के पार हो गए हैं। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 40 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 83,198 गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 51,18,254 हो गए हैं, जिनमें से 10,09,976  लोगों का उपचार चल रहा है और 40,25,080 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

अल्मोड़ा बेस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, जनपद में मौत का आंकड़ा पहुंचा 4

चित्र
  अल्मोड़ा।  17 सितंबर 2020 अल्मोड़ा बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत हो गई है. मृतक की उम्र 48 साल थी. जनपद में 50 से कम उम्र की यह पहली मौत है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हवालबाग ब्लाक निवासी एक 48 वर्षीय अधेड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार की देर शाम उसे बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया. रात करीब 11 बजे मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक पूर्व सैनिक बताया जा रहा है. हाल में वह अपने परिवार के साथ यहां नगर क्षेत्र में रहता था. बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि बुधवार की देर शाम 8.35 बजे मरीज को अस्पताल में भर्ती किया गया था. मरीज की हालत काफी गंभीर थी, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. डॉ. गड़कोटी ने यह भी बताया कि मृतक को स्वास्थ्य संबंधी अन्य किसी प्रकार की दिक्कत नहीं थी. रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. खास बात यह है कि जनपद में 50 से कम उम्र के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला है. इसी के साथ अब जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4 पहुंच ग...

नेपाल की नई खुराफात, देहरादून-नैनीताल को बता रहा अपना शहर

चित्र
चीन के इशारों पर काम करने वाले नेपाल ने अब एक और विवादित अभियान चला रखा है. इस अभियान के तहत वो उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल समेत हिमाचल, यूपी, बिहार और सिक्किम के कई शहरों को नेपाली बता रहा है. नेपाल की सरकार यानी सत्ताधारी पार्टी नेपाली कम्यूनिस्ट पार्टी ने यूनिफाइड नेपाल नेशनल फ्रेंट के साथ मिलकर एक ग्रेटर नेपाल अभियान चलाया है. इसके तहत ही ये लोग भारत के कई प्रमुख शहरों पर अपना दावा कर रही है.  नेपाल ने भारतीय शहरों को अपना बताने के लिए 1816 में हुई सुगौली संधि से पहले के नेपाल की तस्वीर दिखा रहा है. वह इसके जरिए अपने देश के लोगों को भ्रमित करने में लगा है. ग्रेटर नेपाल अभियान से विदेशों में रहने वाले नेपाली युवा भी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं. इसके लिए बकायदा ग्रेटर नेपाल के नाम से फेसबुक पेज बनाया गया है. ट्विटर पर भी सत्ताधारी दल की टीम सक्रिय है. ग्रेटर नेपाल यू-ट्यूब चैनल पर नेपाल के साथ ही पाकिस्तानी युवा भी भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. ग्रुप से जुड़े पाकिस्तानी युवा अपनी प्रोफाइल की जगह परवेज मुशर्रफ, नवाज शरीफ और पाकिस्तानी झंडे के फोटो लगा रहे हैं. नेपाल में...

राज्य में कोरोना के 1540 नए मरीज मिले।

चित्र
  बुधवार को राज्य में कोरोना के 1540 नए मरीज मिले जबकि नौ की मौत हो गई। इससे कुल मरीजों की संख्या 35947 और मृतकों की संख्या 447 हो गई है। 1192 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को अल्मोड़ा में 97, बागेश्वर में 84, चमोली में 31, देहरादून में 429, हरिद्वार में 363, नैनीताल में 118, पौड़ी में 51, पिथौरागढ़ में 55, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 12, यूएस नगर में 246, उत्तरकाशी में 47 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

सोबन सिंह जीना परिसर में नये निदेशक की घोषणा कर दी ।

चित्र
  सोबन सिंह जीना परिसर जहां कई दिनों से छात्रों के बीच राजनीतिक तनातनी से सुर्खियों में है वहीं आज बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एन.के. जोशी द्वारा नए निदेशक की घोषणा कर दी।आज परिसर को नया निदेशक मिल गया है जिसकी जानकारी खुद कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एन.के. जोशी ने दी। बताते चलें कि वह निदेशक और कोई नहीं बल्कि सांख्यिकी विभाग के (HOD) प्रो० नीरज तिवारी है।

पाकिस्‍तान की ओर से 'गलत नक्‍शा' लगाने पर भारत ने जताया विरोध, SCO की NSA की मीटिंग छोड़ी..

चित्र
  पाकिस्तान द्वारा एक काल्पनिक नक्शे में भारतीय भूभाग को पाकिस्तान के हिस्से के तौर पर दिखाए जाने के विरोध में भारत ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक से वॉकआउट किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवल ने मंगलवार को यह कदम तब उठाया जब इस्लामाबाद ने भारतीय इलाकों को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाते हुए एक काल्पनिक नक्शा पेश किया था। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘रूस की मेजबानी में SCO के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में पाकिस्तानी NSA ने जानबूझकर एक काल्पनिक नक्शा पेश किया, जिसे पाकिस्तान हाल ही में प्रचारित कर रहा है। भारत ने पाकिस्‍तान के इस 'काल्‍पनिक नक्‍शे' को लेकर सख्‍त ऐतराज जताया. मेजबान रूस ने भी पाकिस्‍तान को ऐसा नहीं करने का आग्रह किया. भारत ने पाकिस्‍तान के इस 'काल्‍पनिक नक्‍शे' को लेकर सख्‍त ऐतराज जताया. मेजबाकन रूस ने भी पाकिस्‍तान को ऐसा नहीं करने का आग्रह किया.नेशनल सिक्‍युरिटी काउंसिल ऑफ रशियन फेडरेशन के सेक्रेटरी निकोलोई ...

LPG से सस्ता विकल्प दिलाने के लिए सरकार तैयार कर रही खास प्लान, जानें किसे मिलेगा फायदा।

चित्र
  LPG  से सस्ता विकल्प दिलाने के लिए सरकार तैयार कर रही खास प्लान, जानें किसे मिलेगा फायदा। खाना बनाने के लिए आम तौर पर भारतीय घरों में एलपीजी गैस (LPG Gas) का प्रयोग होता है। कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर सब्सिडी भी दी जाती है। जिससे उन पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े। मगर ईंधन की बढ़ती खपत और सीमित होते हुए संसाधनों को देखते हुए सरकार अब एक नई योजना (Government Plan) लाने पर विचार कर रही है। जिसमें रसोई गैस पर निर्भरता खत्म होगी। इसकी जगह विद्युत ऊर्जा (Electric Power) पर का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे लोगों की पॉकेट पर पड़ने वाले खर्च का भार भी कम होगा। इसी मकसद से एनटीपीसी को जिम्मेदारी दी जाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे सरकार गरीब तबकों को उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए सस्ते विकल्प के रूप में बिजली उपलब्ध कराएगी। बिजली मंत्री आरके सिंह ने एनटीपीसी के नबीनगर, बाढ़ और बरौनी में क्रमश: सर्विस बिल्डिंग, शॉपिंग परिसर और मेन प्लांट कैंटीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि विद्युत ऊर्जा पर फोकस करने से पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। इसी के चलते...

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है।

चित्र
  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। मंगलवार को प्रदेश में 1391 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, अब संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हजार पार पहुंच गई है।  प्रदेश  में अभी भी 10739 एक्टिव मरीज हैं और 23085 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।    बता दें कि प्रदेश में अनलॉक-4 से कोविड सैंपलों की जांच बढ़ गई है। बीते 13 दिन में 1.30 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई। जिसमें 12090 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। एक से 13 सितंबर तक किए गए सैंपल टेस्ट के आधार पर संक्रमण की दर 9.28 प्रतिशत रही है। जो अब तक की सर्वाधिक दर है।

व्यापार मंडल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए वरिष्ठ व्यापारियों के साथ बैठक कर कोरोना से निपटने को लेकर बात की

चित्र
अल्मोड़ा।  व्यापार मंडल ने      नगर कार्यकारणी और  वरिष्ठ व्यापारियों के मध्य एक बैठक आयोजित की गई जिसमें निम्न प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया गया। 1- बाहर से आ रहे प्रवासी और मजदूरों  के संबंध में शीघ्र शासन प्रशासन से बात की जाएगी,, लाला बाजार में एकत्रित होने वाले प्रवासियों को शीघ्र ही उनके चयनित स्थान में स्थानांतरित किया जाएगा,,, जिनके थूकने और एकत्रित होने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है,, 2- शीघ्र ही व्यापार मंडल द्वारा बाजार मै अपने वरिष्ठ व्यापारियों के साथ भ्रमण कर  समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष , किशन गुररानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, पूर्व महामंत्री ललित कार्की, पूर्व नगर उपाध्यक्ष  मोहन कनवाल, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अतुल साह ,संगठन मंत्री राजेन्द्र तिवारी, जिला सलाहकार तिलोचन जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पूर्व कोषाध्यक्ष विजय भट्ट,, पूर्व उपसचिव वकुल साह ,, पूर्व महामंत्री मनीष जोशी, जिला उपाध्यक्ष दीप चन्द्र साह , जिला उपाध्यक्ष मुमताज कश्मीरी, नगर सलाहकार ज्योति कपूर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभार...

उत्तराखंड में लगातार कई दिन से एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

चित्र
  सोमवार को प्रदेश में 1043 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 10374 हो गई है। प्रदेश में अभी तक 22077 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वही  देहरादून में कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद सोमवार को जिले में और दो इलाकों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए।  डीएम ने बताया कि 15 रेस्ट कैंप मद्रासी कॉलोनी स्थित निरंकारी भवन त्यागी रोड में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद वह हिस्सा, जिसके पूर्व में गनीराम का आवास, पश्चिम में सड़क, उत्तर में मोहनलाल तथा दक्षिण दिशा में ठूलू का मकान व गली मौजूद है। उसे कंटेनमेंट जोन बना दिया है। 

बागेश्वर स्थित महाविद्यालय में परीक्षा में शामिल होने वाला एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

चित्र
  कुविवि   से संबद्ध काॅलेजों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं हैं। पहले दिन एक छात्र का तापमान 98.3 डिग्री सेल्सियस निकलने पर काॅलेज में हड़कंप मच गया। डाॅक्टरों की टीम काॅलेज पहुंची और छात्र को रैपिड टेस्ट के लिए अस्पताल ले गई। जहां वह जांच के बाद पॉजिटिव आया है।      सोमवार को एक छात्र की थर्मल स्केनिंग में 99.3 और दूसरे बार कराने पर 98.4 डिग्री सेल्सियस तापमान आया। जिसकी सूचना तत्काल जिला अस्पताल को दी गई। वहां से डाक्टरों की टीम एंबुलेंस लेकर कालेज पहुंची और छात्र को रैपिड टेस्ट के लिए ले गई। जांच में वह पॉजिटिव निकला है। जबकि अन्य 24 बच्चों का तापमान भी अधिक आने पर उन्हें अलग कक्ष में परीक्षाएं दिलाई गईं। उन्होंने बताया कि यदि कोई बच्चा परीक्षा नहीं दे पा रहा है तो वह बाद में दे सकता है। कोविड-19 के तहत बने नियमों का कालेज पालन करा रहा है। अधिक तापमान आने पर बच्चे को अब परीक्षा देने से रोका जाएगा।सीएमओ डा. बीडी जोशी ने बताया कि छात्र रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव निकला है और उसे आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों का तापमान अधिक निकल रहा...

प्रांतीय नगर व्यापार मंडल ने कहा कोरोना संक्रमण मै इन्हें यहां से हटाना और एक उचित स्थान देना जरूरी है।

चित्र
अल्मोड़ा।  मजदूर और श्रमिकों के लाला बाजार मै रोज प्रात 7 बजे से 10 बजे तक एकत्रित होने के कारण व्यापारियों और  जनता मै भय का माहौल है,  प्रांतीय नगर व्यापार मंडल  ने कहा  प्रांतीय नगर व्यापार मंडल निवेदन करता है कि शीघ्र ही बाजार को खाली करके अपने चयनित स्थान पर जाएं और ,कोरोना संक्रमण मै इन्हें यहां से हटाना और एक उचित स्थान देना जरूरी है, नगर व्यापार मंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष जी से बातचीत की,और बातचीत में यह मालूम हुआ कि इन लोगों को भैरव मंदिर के पास खाली स्थान एकत्रित होने के लिए दिया गया है ,नगर व्यापार मंडल ने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा जी से बातचीत कर शीघ्र ही इन मजदूरों को उनके चयनीत स्थान भैरव मंदिर के पास भेजने का आग्रह किया है , कोरोना संक्रमण  को देखते हुए इन्हें शीघ्र बाजार से खाली कराया जाएगा ,क्योंकि इनके द्वारा जगह जगह पर थूकने, धूम्रपान करने ,और भीड़ बढ़ाने के कारण संक्रमण फैलने का और भी खतरा बना  है,, सभी श्रमिकों से निवेदन है कि कोरोनावायरस फैलने से बचाने के लिए अपने उचित स्थान पर जाए।

महाराष्ट्र में शिवसैनिकों के बाद अब कांग्रेसियों की गुंडागर्दी का मामला समाने आया है

चित्र
   महाराष्ट्र में शिवसैनिकों के बाद अब कांग्रेसियों की गुंडागर्दी का मामला समाने आया है। अब कांग्रेसियों ने बैंक मैनेजर की पिटाई की है। यह घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा की है। बुलढाणा एसपी के मुताबिक यह हफ्ते भर पहले की घटना है। उस समय बैंक मैनेजर ने केस दर्ज नही कराया था लेकिन वीडियो वायरल होने जाने बाद केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने आज फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया।

चित्र
    24 घंटे के अंदर प्रदेश में 1637 नए     संक्रमित मरीज। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने आज फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 1637 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 31 हजार पार हो गई है। वहीं 12 संक्रमित मरीजों की आज मौत हुई है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट के अनुसार, आज देहरादून में भी रिकॉर्ड 623 और हरिद्वार में 318 संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, नैनीताल में 211 और ऊधमसिंह नगर में 240 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 13, चमोली में सात, चंपावत में 32, पौड़ी में 57, पिथौरागढ़ में 34, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 27 और उत्तरकाशी में 47 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 31973 पहुंच गई है। 

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार शाम महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की.

चित्र
  एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार शाम महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. हाल में बीएमसी की ओर से की गई कार्रवाई और उनके दफ्तर पर चले बुलडोजर के बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की. राज्यपाल से मिलने के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से कहा कि वे (राज्यपाल) यहां के गार्जियन हैं. मेरा पॉलिटिक्स से लेना-देना नहीं है. मेरे साथ अभद्र व्यवहार हुआ है. गवर्नर साहब ने बेटी की तरह मेरी बात सुनी. मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा. राज्यपाल से मुलाकात के बाद कंगना के हाथ में कमल का फूल देखा गया.  हाल के घटनाक्रम से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंगना रनौत का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की तरफ है. रविवार को कंगना जब राज्यपाल कोश्यारी से मिलकर बाहर निकलीं तो उनके हाथ में दो कमल के फूल दिखे. इससे उन कयासों को और भी बल मिलता है कि कंगना रनौत 'कमल' का दामन थाम सकती हैं. अभी हाल में कंगना रनौत की मां ने भी कहा था कि उनका परिवार पूर्व में कांग्रेसी रहा है लेकिन हाल की घटना के बाद उनका परिवार बीजेपी का समर्थन करेगा.

19 वर्षीय परीक्षार्थी ने आत्महत्या कर ली

चित्र
  तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में खराब प्रदर्शन की आशंका से शनिवार को एक 19 वर्षीय परीक्षार्थी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान जोतिश्री दुर्गा के रूप में हुई है और वह अपने घर में लटकी हुई पाई गई। उसके शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने परिवार को खुद को दोष न देने के लिए लिखा है और परीक्षा में असफल होने के डर से और सीट पाने में सक्षम नहीं होने के डर से आत्महत्या करने की बात लिखी है। हालांकि, उसके घरवालों को छात्रा के पास हो जाने की उम्मीद थी। इस घटना से कुछ दिन पहले राज्य के अरियालुर में एक छात्र ने आत्महत्या की थी। नीट के विरोध में तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं हैं। राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने भी घटना पर दु:ख व्यक्त किया।  पलानीस्वामीने ट्वीट करते हुए इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि छात्रों के पास सफलता का स्वाद चखने के कई रास्ते हैं और उन्हें इस तरह के आत्मघाती कदमों का सहारा नहीं लेना चाहिए।  उन्होंनेकहा कि इस प्रकार की घटनाएं दुख...

उत्तराखण्ड का एक और लाल देश के लिए शहीद, पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

चित्र
  बॉर्डर पर हमारे सैनिकों के शहीद होने का सिलसिला अभी भी जारी है इसी बीच देवभूमि उत्तराखंड के साथ -साथ समूचे देश के लिए बुरी खबर है। हिमाचल में तैनात उत्तराखंड का एक और जांबाज सिपाही देश के लिए शहीद हो गया है। फौजी नायब सूबेदार मुकेश प्रसाद भट्ट टिहरी गढ़वाल जनपद के भिलंगना ब्लॉक पाली मगरों गांव निवासी थे।  जो कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर 51 इंजीनियर रेजिमेंट बटालियन में तैनात थे।  हालांकि उनके शहीद होने के पीछे पुख्ता कारणों को पता नहीं लग पाया है मगर बताया जा रहा है कि सीज फायर के दौरान गोली लगने से सूबेदार मुकेश प्रसाद भट्ट शहीद हुए है। उनके शहादत की खबर सुन कर परिवार में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।  बूढ़े मां-बाप, पत्नी और बच्चो का रो -रो कर बुरा हाल है।  भारत मां की रक्षा में वीर शहीद अपनी शहादत के पीछे पत्नी राखी, दो जुड़वा मासूम और अपने भरपूर परिवार से हमेशा के लिए काफूर हो गए है। उनके दो भाई हैं। उनके बड़े भाई भी उत्तराखंड पुलिस में तैनात हैं और दूसरे भाई उन्हीं के माता-पिता के साथ गांव में रहते हैं। उनकी शहादत की खबर सुनकर टिहरी स्थित उनक...

आकर्षक दामों में बेस्ट क्वालिटी की जैकेट अब आपके शहर अल्मोड़ा में।

चित्र
धारानौला चौराहा अल्मोड़ा   अल्मोड़ा ।युवा धारानौला व्यवसायी अश्वनी नेगी जो कि धारानौला स्तिथ मेट्रो रेस्टोरेंट एवं दुर्गा मोबाइल्स सेंटर के मालिक भी है उनके द्वारा अब उनकी दुकान में आकर्षक दामों में जैकेट्स भी उपलब्ध की जा रही है जो कि ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। और उन्होंने अनुरोध किया है कि जो भी ग्राहक इच्छुक है वे उन्हें व्हाट्सअप के माध्यम से भी जानकारी लेकर अपनी खरीददारी सुनिश्चित कर सकते है। लोकेशन- धारानौला चौराहा के पास। व्हाट्सएप्प नंबर-8171716169 -9161615159

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा आज कोरोना रैपिड टेस्ट कैम्प लगाया गया

चित्र
           कोरोना रैपिड टेस्ट  कैम्प अल्मोड़ा ।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल  अल्मोड़ा द्वारा आज कोरोना रैपिड टेस्ट  कैम्प लगाया गया,, जिसमें व्यापारियों ने अपना टैस्ट करवाया,, व्यापारियों द्वारा डॉ प्रेरणा जी , और डा मनोज जी और पुरी कोरोना टैस्ट टीम  का आभार व्यक्त किया गया,,, प्रदेशउपाध्यक्ष किशन गुररानी जी द्वारा व्यापारियों को टैस्ट कराने के लिए जागरूक किया गया ,,, रैपिड टैस्ट कराने मै प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुररानी , पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष , राजेंद्र प्रसाद, पर्त्येश पांडेय, महिला उपाध्यक्ष, अनीता रावत, सचिव, मयंक बिष्ट, कोसाध्यक्ष, कार्तिक साह, उपसचिव, राहुल बिष्ट, और वरिष्ठ व्यापारी सुभाष गोयल, अनिल गुरानी, भुवन गुररनी,, आदि व्यापारी उपस्थित थे।

यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से पटरी पर दौड़ेंगी 80 नई स्पेशल ट्रेन

चित्र
  आज (शनिवार) से 80 नई स्पेशल ट्रेनें (Special Trains) पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार हैं. इनके लिए आरक्षण गुरुवार से शुरू हुआ था. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव (VK Yadav) ने बताया कि पहले से ही 230 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. यह ट्रेनें अतिरिक्त शुरू की जा रही हैं. मीडिया को संबोधित करते हुए वीके यादव ने कहा, '12 सितंबर से 40 जोड़ी नई विशेष ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. हम ये समीक्षा कर रहे हैं कि कौन सी ट्रेन के लिए ज्यादा बुकिंग कराई जा रही है ताकि हम उसी रूट पर दूसरी ट्रेन शुरू कर सकें, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो.'उन्होंने आगे कहा कि इन 80 ट्रेनों को प्रवासी मजदूरों के काम पर लौटने की दिशा में तय किया गया है. ज्यादातर ट्रेनें श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के रिवर्स रूट पर चलाई जा रही हैं. फिलहाल रेलवे ट्रेनों की उपलब्धता पर नजर बनाए हुए हैं और मांग के अनुसार और ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. उन्होंने कहा, '230 ट्रेनों में से 12 की मांग सबसे कम है. हम उन्हें चला रहे हैं लेकिन हमने कोचों की संख्या कम कर दी है।

चीन से डरकर अमेरिका भागने वाली एक वायरोलॉजिस्ट ने दावा किया है कि बीजिंग ने कोरोना वायरस तैयार किया

चित्र
  कोरोना वायरस तैयार किया  चीन से डरकर अमेरिका भागने वाली एक वायरोलॉजिस्ट ने दावा किया है कि बीजिंग ने कोरोना वायरस तैयार किया और फिर महामारी छिपाने की कोशिश की. डॉ. ली मेंग यान ने कहा है कि वह सबूत पेश करने जा रही हैं जिससे साबित होगा कि चीन की लैब में कोरोना वायरस तैयार किया गया.  डॉ. ली मेंग यान का कहना है कि वे ऐसा सबूत पेश करेंगी जिससे वैज्ञानिक समुदाय से बाहर के लोग भी समझ सकेंगे कि इस वायरस को इंसानों ने तैयार किया है. ली मेंग यान हॉन्ग कॉन्ग यूनिवर्सिटी में बतौर रिसर्चर काम कर रही थीं जब उन्होंने कोरोना वायरस के ऊपर स्टडी शुरू की  डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी जिंदगी को लेकर खतरा महसूस करने के बाद ली मेंग यान अमेरिका चली गईं और वहां किसी सीक्रेट जगह पर रहती हैं. ली मेंग यान ने कहा है कि चीन सरकार ने उनसे जुड़ी सभी जानकारी सरकारी डेटाबेस से डिलीट कर दी है वायरोलॉजिस्ट ली मेंग यान ने साफतौर से कहा कि कोरोना वायरस को वुहान की लैब में तैयार किया गया है. हालांकि, चीन इस आरोप से बार-बार इनकार करता आया है. ली मेंग यान ने कहा कि वायरस के Genome Sequence फिंगर ...

एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव निकली

चित्र
    कोरोना पॉजिटिव   एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में 14 सितंबर से होने वाली अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा परीक्षा में शामिल होने आईं एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव निकली है। कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र छात्राओं की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को परीक्षा में शामिल होने आईं छात्रा की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन अलर्ट पर आ गया है।ऐसे में यदि कोई और बच्चा पॉजिटिव निकलता है और वह परीक्षा में सम्मिलित होता है और सभी बच्चों, कर्मचारियों और अध्यापकों को खतरा है। छात्र छात्राओं से बात करने पर मालूम हुआ कि सिर्फ हॉस्टल आए छात्रों का कोरोना परीक्षण किया जा रहा है ऐसे में यदि कोई छात्र कमरा लेकर किराए पर रहता है और वह कोरोना संक्रमित हो और पेपर देने आए तो सभी छात्र छात्राओं की जान को जोखिम बना हुआ है। कई छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने अंतिम सेमेस्टर की होने वाली परीक्षाओं को लेकर चिंता जाहिर की है।

देश में हर घंटे 4023 नए मरीज और 50 मौतें

चित्र
  देश में हर घंटे 4023 नए मरीज और 50 मौतें, कुल जांच का आंकड़ा 5.40 करोड़ से अधिक देश में पिछले 24 घंटों में अब तक के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में हर घंटे औसतन 4023 मरीज मिले हैं साथ ही 50 मरीजों की मौत हुई है। देश में पहली बार पिछले दस दिनों में 9.40 लाख मरीज सामने आए। वहीं पिछले 24 घंटों में देश में हर घंटे औसतन 2950 मरीज ठीक हुए हैं।जो हर घंटे मिले 4043 मरीजों की तुलना में 1073 कम है। आईसीएमआर के अनुसार देश में अब तक कुल 5,40,97,975 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 11,63,542 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है।

शिवसैनिकों पर नेवी के पूर्व अफसर से मारपीट का आरोप, सामने आया वीड‍ियो

    मारपीट का वीड‍ियो   शिवसैनिकों पर नेवी के पूर्व अफसर से मारपीट के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है. मुंबई के समता नगर थाने में दर्ज FIR के मुताब‍िक, शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ मारपीट की. जिसकी वजह से उनकी आंख में जबरदस्त चोट लगी है. इस बीच कथित तौर पर रिटायर अफसर के साथ शिवसैनिकों की मारपीट का वीड‍ियो भी सामने आया है.

राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 995 नये केस सामने आए हैं।

चित्र
    कोरोना के 995 नये केस राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 995 नये केस सामने आए हैं। 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29,221 हो गई है। जबकि कुल मौत की संख्या 388 हो गई है। देहरादून में सबसे अधिक 281, यूएसनगर में 271 केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 14 अल्मोड़ा, 7 बागेश्वर, आठ चमोली, 10 चंपावत, 161 हरिद्वार, 110 नैनीताल, 43 पौड़ी, 39 पिथौरागढ़, पांच रुद्रप्रयाग, 29 टिहरी, 17 उत्तरकाशी में नये केस सामने आए। 8237 सैंपल जांच को भेजे गए। शुक्रवार को 645 मरीज ठीक भी हुए। 

कंगना की मुश्किलें और बढ़ीं।

चित्र
  कंगना की मुश्किलें और बढ़ीं, मुंबई पुलिस ने अब ड्रग्स मामले की शुरू की जांच महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के बीच तनातनी जारी है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ ड्रग्स मामले में जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस को मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार से आधिकारिक तौर पर पत्र मिला है।  राज्य के मंत्री अनिल देशमुख ने कंगना रणौत के ड्रग्स मामले को उठाया था। उन्होंने कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर अध्ययन सुमन के एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर इस मामले को उठाया। अध्ययन सुमन ने अपने उस इंटरव्यू में कंगना के ड्रग्स लेने का दावा किया था ।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए कोरोना संक्रमण के दौरान परीक्षा देने से बचाव के लिए एक राहत की खबर आई है।

चित्र
           कुमाऊं विश्वविद्यालय   कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए कोरोना संक्रमण के दौरान परीक्षा देने से बचाव के लिए एक राहत की खबर आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 14 सितम्बर से प्रस्तावित परीक्षा को किसी भी कारणवश छोड़ने वाले विद्यार्थियों को बाद में बिना किसी शुल्क के परीक्षा में शामिल करने का फैसला किया है। इसके अलावा कहा गया है कि पिछली परीक्षा में अंतिम सेमेस्टर में बैक वाले विद्यार्थियों की परीक्षा भी शीघ्र ही आयोजित कराई जाएंगी। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि 14 सितम्बर से होने जा रही परीक्षाओ में यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह जाता है, तो उसे दुबारा परीक्षा देने का मौका दिया जायेगा। साथ ही बैक परीक्षाओं को भी शीघ्र ही आयोजित किया जायेगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 14 सितम्बर से आयोजित हो रही परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी प्रवेश पत्र को विवि की वेबसाइट   https://kuadmission.com/home/admit-cards.php   से डाऊनलोड कर सकते हैं।

उत्‍तराखंड में कोरोना के 1015 नए मामले आए

चित्र
  उत्‍तराखंड में कोरोना के  1015 नए मामले आए उत्‍तराखंड में कोरोना के मरीज और मौत के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को राज्‍य में 1015 नए मामले आए, जबकि 521 स्‍वस्‍थ्‍य हुए। सबसे ज्‍यादा 275 देहरादून, 248 ऊधम सिंह नगर, 157 हरिद्वार, 118 नैनीताल से आए। इसके अलावा 58 पौड़ी, 41 पिथौरागढ़, 30 रुद्रप्रयाग, 24 चमोली, 24 अल्‍मोड़ा, 21 टिहरी, 18 बागेश्‍वर और एक मामला उत्‍तरकाशी से आया। जबकि पांच मरीजों की मौत हुई। वहीं राज्‍य में अबतक 28226 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, इनमें से 18783 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 8955 एक्टिव केस हैं, वहीं विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती 277 कोरोना संक्रमित मरीजों की की मौत हो चुकी है।  

आकाश से अंतरिक्ष तक, भारत के पास चीन-PAK से बेहतर मिसाइल डिफेंस सिस्टम

चित्र
  भारत से तनाव के बीच चीन ने अगस्त के अंत में लाइव फायर टैक्टिकल ट्रेनिंग के दौरान मध्यम रेंज की मिसाइल दागी. इस दौरान वह अपनी फौज के जवानों को सिखाना चाहता था कि कैसे इस मिसाइल को लॉन्च किया जाता है. लेकिन चीन शायद ये भूल गया कि भारत के पास ऐसी मिसाइलों का पूरा जखीरा है, जो आकाश से अंतरिक्ष तक सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं. ये मिसाइलें दुश्मन के हमले को जमीन से कई किलोमीटर ऊपर हवा में ही नष्ट कर सकती हैं. यानी भारत का एयर डिफेंस सिस्टम चीन से बेहतर है.  भारत के पास एयर डिफेंस के लिए दो सिस्टम हैं. इसमें दो हिस्से हैं - एयर डिफेंस ग्राउंड एनवायरनमेंट सिस्टम (ADGES) और बेस एयर डिफेंस जोन्स (BADZ). ADGES में राडार कवरेज, डिटेक्शन और इंटरसेप्शन होता है. BADZ में राडारों के साथ मिसाइलों का कनेक्शन, नेविगेशन, हमला और एक्टिव रिस्पॉन्स की गतिविधियां शामिल होती हैं.

Post Office खाते को आधार कार्ड से कराएं लिंक, मिलेगा सरकारी सब्सिडी का लाभ

चित्र
Post Office खाते को आधार कार्ड से कराएं लिंक, मिलेगा सरकारी सब्सिडी का लाभ   Post  Office Savings Account: अगर आपका बचत खाता बैंक की जगह पोस्ट ऑफिस में है तो आपको भी सरकारी सब्सिडी ( Subsidy ) का फायदा मिल सकता है। इसके लिए आपको केवल आधार कार्ड ( Aadhar Card ) को अपने पोस्ट ऑफिस बचत खाते से लिंक कराना है, इसके बाद आप सब्सिडी को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ( DBT ) सुविधा से खाते में ले सकते हैं। पोस्ट ऑफिस विभाग ( India Post ) ने सर्कुलर में कहा है कि सेविंग्स अकाउंट में DBT के बेनिफिट हासिल करने के लिए खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना जरूरी है। आधार कार्ड को लिंक करने के लिए एप्‍लीकेशन/पर्चेज ऑफ सर्टिफिकेट फॉर्म में एक कॉलम शामिल किया गया है। Custom Hiring Center : खेती से जुड़े मशीनों को किराए पर देकर किसान कर सकते हैं अच्छी कमाई, नई मशीनों की खरीदारी पर मिलेगी सब्सिडी पुराने ग्राहकों को भी मिलेगा फायदा पोस्‍ट ऑफिस ने एप्लीकेशन फॉर लिंकिंग/सीडिंग और रिसीविंग डीबीटी बेनिफिट्स इनटू पीओएसबी अकाउंट के नाम से फॉर्म जारी किया है। इसके जरिये खाताधारक अपने आधार से अपने बचत खाता को जोड़...

21 सितंबर से खुल रहे हैं स्कूल-कॉलेज

चित्र
  21 सितंबर से खुल रहे हैं स्कूल-कॉलेज । लंबे वक्त के बाद 21 सितंबर से स्कूल-कॉलेज फिर से खुल रहे हैं. अगर आप भी कैंपस में लौटने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ नियम जरूर जान लें.  स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों, कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों को 21 सितंबर से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है. स्कूल कॉलेजों में नया सत्र पिछले सालों से एकदम अलग होगा. इसमें सिर्फ मास्क पहनना या सोशल डिस्टेंसिंग ही नहीं और भी कई नियम हैं जो आपके लिए अब जरूरी हो गए हैं. अभी नये नियम के अनुसार सभी को तत्काल परिसर में वापस नहीं बुलाया जाएगा. फिलहाल 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को स्कूल जाने का विकल्प दिया गया है, वैसे उनके पास ऑफलाइन कक्षाओं में पढ़ने का भी ऑप्शन है. स्कूल केवल उन छात्रों के लिए खुलेंगे जिनके पास ऑनलाइन शिक्षा की पहुंच नहीं है या दूसरी प्रॉब्लम्स का सामना कर रहे हैं.  वहीं कॉलेजों और कौशल संस्थानों में दाखिला लेने वाले छात्रों, पीएचडी के विद्वानों, स्नातकोत्तर छात्रों को परिसर में बुलाया जाएगा. ये उनकी पढ़ाई के व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके बाद संस्था...

लद्दाख में सेना को मिली बड़ी बढ़त, फिंगर-4 में चीनी सैनिकों से ऊंचाई पर जा बैठे भारतीय जांबाज

चित्र
  लद्दाख में सेना को मिली बड़ी बढ़त। ईस्टर्न लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे यानी फिंगर एरिया में अब भारतीय सैनिकों की तैनाती अहम हाइट्स (ऊंचाईयों) पर की गई है। चीनी सैनिक यहां पर फिंगर-4 की चोटी पर डटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक अब भारतीय सेना ने वहां पर ऐसी पॉजिशन पर कब्जा कर लिया है जो फिंगर-4 से भी ऊंची है।ईस्टर्न लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे यानी फिंगर एरिया में अब भारतीय सैनिकों की तैनाती अहम हाइट्स (ऊंचाईयों) पर की गई है। चीनी सैनिक यहां पर फिंगर-4 की चोटी पर डटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक अब  भारतीय सेना  ने वहां पर ऐसी पॉजिशन पर कब्जा कर लिया है जो फिंगर-4 से भी ऊंची है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक वहां पर हम अब अपने ही इलाके में ऐसी हाइट्स पर तैनात हैं जो फिंगर-4 को भी डोमिनेट करती है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है1061 मामले सामने आए।

चित्र
  प्रदेश में संक्रमण के रिकॉर्ड 1061     मामले सामने आए। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। बुधवार को प्रदेश में संक्रमण के रिकॉर्ड 1061 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब मरीजों की संख्या 27 हजार पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 265 मामले ऊधमसिंहनगर, 251 मामले देहरादून और 142 मामले हरिद्वार में सामने आए हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 35, चमोली में 32, चंपावत में 51, नैनीताल में 36, पौड़ी में 68, पिथौरागढ़ में 27, रुद्रप्रयाग में 49, टिहरी में 82 और उत्तरकाशी में 23 संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या 27211 पहुंच चुकी है। 

कंगना ने मुंबई पहुंचते ही कहा-आज मेरा घर टूटा है, कल उद्धव ठाकरे का घमंड टूटेगा

चित्र
कंगना रनौत मुंबई पहुंच चुकी हैं और मुंबई पहुंचते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चेतावनी देते हुए कहा है कि 'आज मेरा घर टूटा है कल तुम्हारा घमंड टूटेगा। कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके कहा है, ''उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है तूने फ़िल्म माफ़िया के साथ मेरा घर तोड़ कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक़्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता और मुझे लगता है तुमने मुझ पर बहुत बड़ा अहसान किया है, मुझे पता था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी आज मैंने महसूस किया है।

बेस अस्पताल की खोली पोल

    बेस अस्पताल की खोली पोल।     अल्मोड़ा।अस्पतालों में रखें हुए मरीज़ो ने खोली पोल । बेस अस्पताल में बने अलग अलग कोरोना वार्ड के लोगों का कहना की उन्हें ताज़ा खाना नहीं दिया जा रहा हैं, जो खाना सुबह दिया जा रहा हैं वही शाम को जिससे कई लोगों को उल्टी भी हुई। कोरोना मरीज़ो का प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर गुस्सा फूटा । मरीज़ो ने वीडियो बना के बेस  अस्पताल   की खोली  पोल।    वायरल वीडियो