एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव निकली

   कोरोना पॉजिटिव 


एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में 14 सितंबर से होने वाली अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा परीक्षा में शामिल होने आईं एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव निकली है। कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र छात्राओं की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को परीक्षा में शामिल होने आईं छात्रा की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन अलर्ट पर आ गया है।ऐसे में यदि कोई और बच्चा पॉजिटिव निकलता है और वह परीक्षा में सम्मिलित होता है और सभी बच्चों, कर्मचारियों और अध्यापकों को खतरा है। छात्र छात्राओं से बात करने पर मालूम हुआ कि सिर्फ हॉस्टल आए छात्रों का कोरोना परीक्षण किया जा रहा है ऐसे में यदि कोई छात्र कमरा लेकर किराए पर रहता है और वह कोरोना संक्रमित हो और पेपर देने आए तो सभी छात्र छात्राओं की जान को जोखिम बना हुआ है। कई छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने अंतिम सेमेस्टर की होने वाली परीक्षाओं को लेकर चिंता जाहिर की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।