19 वर्षीय परीक्षार्थी ने आत्महत्या कर ली

 


तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में खराब प्रदर्शन की आशंका से शनिवार को एक 19 वर्षीय परीक्षार्थी ने आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान जोतिश्री दुर्गा के रूप में हुई है और वह अपने घर में लटकी हुई पाई गई। उसके शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने परिवार को खुद को दोष न देने के लिए लिखा है और परीक्षा में असफल होने के डर से और सीट पाने में सक्षम नहीं होने के डर से आत्महत्या करने की बात लिखी है। हालांकि, उसके घरवालों को छात्रा के पास हो जाने की उम्मीद थी।इस घटना से कुछ दिन पहले राज्य के अरियालुर में एक छात्र ने आत्महत्या की थी। नीट के विरोध में तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं हैं। राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने भी घटना पर दु:ख व्यक्त किया। पलानीस्वामीने ट्वीट करते हुए इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि छात्रों के पास सफलता का स्वाद चखने के कई रास्ते हैं और उन्हें इस तरह के आत्मघाती कदमों का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंनेकहा कि इस प्रकार की घटनाएं दुखद हैं और छात्र भविष्य का आधार हैं। डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने ट्वीट किया कि अनीता (2017 में आत्महत्या करने वाली छात्रा) से लेकर जोतिश्री दुर्गा तक की मौत से हमें यह समझ में आ जाना चाहिए था कि नीट छात्रों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा की मैं दोबारा कहता हूं कि आत्महत्या समाधान नहीं है, नीट कोई परीक्षा ही नहीं है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।