उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार थम नहीं रही है।

 

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार थम नहीं रही है। बीते पांच दिनों से रोजाना एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 1192 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 37139 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी 11714 पहुंच गई है। 
 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज 10887 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। देहरादून में सबसे अधिक 430 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 203, हरिद्वार में 149, ऊधमसिंह नगर में 117, चमोली में 67, पौड़ी में 52,पिथौरागढ़ में 49, उत्तरकाशी में 39, अल्मोड़ा में 30, टिहरी में 19, रुद्रप्रयाग में 15, बागेश्वर में 13, चंपावत जिले में नौ लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।