संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा प्रो. द. एस.बिष्ट जी ने तुरंत... ।

चित्र
  अल्मोड़ा : येलो आर्मी के छात्र नेता  आदित्य राणा ने छात्र_ छात्राओं  की समस्याएं से अवगत कराया  विश्वविद्यालय प्रशासन को  और कहा की ,जल्द से जल्द इन समस्याओं का निपटारा करे।   आदित्य राणा ने बताया की प्रो. द. एस.बिष्ट जी ने  तुरंत कॉल कर के समस्याओं का निपटारा  किया और कहा की ये सब समस्याएं जल्द से जल्द   सुलझाइ जायेगी ।ज्ञापन देने में साथ में थे  ,निखिल ,चंद्र प्रकाश ,वचन बोरा, अखिलेश आगरी,दीप ,ललित , करन मोहित ,पंकज , योगेश आदि मौजूद रहे।

आज येलो आर्मी परिवार के आदित्य राणा ने लेप्रोसी करबला के पास में जा कर फल ,जूस , मास्क , बिस्किट आदि बाटे।

चित्र
  अल्मोड़ा:   आज येलो आर्मी परिवार के आदित्य राणा  ने   लेप्रोसी  करबला के पास में जा कर उनके बीच समय बिताया और फल ,जूस , मास्क ,  बिस्किट  आदि  बाट कर,   उनकी समस्याएं सुनी और वहा सभी ने अपनी अपनी जरूरतो  से उनसे अवगत कराया, और  नए वेरिएंट के आने से पूर्व ही यलो आर्मी ने  मास्क बांट कर  की  बचाव की तैयारी। आदित्य राणा ने बताया की हम सबको हमेशा एक दूसरे की मदत करनी चाहिए।   और येलो आर्मी परिवार के साथ काम करने में आनद मिल रहा है ,येलो आर्मी के विचार कही ना कही मेरे विचारों से मिलते है ।   आदित्य राणा के साथ , निखिल, करन, चंद्र प्रकाश,वचन बौरा,दीप चंद्र, अखिल आदि मौजूद रहे।

येलो आर्मी छात्र संगठन द्वारा रक्त दान किया गया

चित्र
           रक्तदान महादान अल्मोड़ा: येलो आर्मी के  छात्र नेता यूवम  ने  अपने सभी साथियों के साथ मिल के किया रक्त दान ।  

ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर

चित्र
  भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को उत्तराखंड राज्य का ब्रांड एंबेसडर  (Brand Ambassador) बनाया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने खुद ट्वीट कर इस बात की घोषणा की है. पंत भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हैं. धामी ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है, 'भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन-स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'राज्य ब्रांड एंबेसडर' नियुक्त किया है।

आदित्य राणा : नए वेरिएंट के आने से पूर्व ही यलो आर्मी ने मास्क बांट कर की बचाव की तैयारी।

चित्र
                                अल्मोड़ा:   आज येलो आर्मी परिवार के आदित्य राणा  ने   लेप्रोसी  दूंगाधारा  के पास में जा कर उनके बीच समय बिताया और फल ,जूस , मास्क ,  बिस्किट  आदि  बाट कर,   उनकी समस्याएं सुनी और वहा सभी ने अपनी अपनी जरूरतो  से उनसे अवगत कराया, और  नए वेरिएंट के आने से पूर्व ही यलो आर्मी ने  मास्क बांट कर  की  बचाव की तैयारी। आदित्य राणा ने कहा की हमे इनके बीच जा कर  समय बिताना  चाहिए , हमें इनको अपने समाज का हिस्सा समझना चाहिए, भेदभाव नहीं करना चाहिए । और आप सब से निवेदन है कि आप लोग भी यहां आए और इनकी जरूरतो और समस्याओं को दूर करने  में अपना सयोग दे। आदित्य राणा के साथ  सुमित बिस्ट जी, निखिल, करन, चंद्र प्रकाश,वचन बौरा,दीप चंद्र, अखिल  आदि  मौजूद रहे।    

येलो आर्मी परिवार में आज नए सदस्यों ने सदस्यता ली

चित्र
अल्मोड़ा : येलो आर्मी परिवार में आज नए सदस्यों ने  सदस्यता ली । इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट  जिला उपाध्यक्ष  भा.  दर्शन रावत  जी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह जी          पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि देवाशीष नेगी जी  आदि मौजूद रहे। साथ में पंकज मेहता, प्रकाश सिंह बिष्ट ,  विजय कनवाल, पंकज कनवाल, तेज कनवाल,धीरज बिष्ट, मुकेश बिष्ट , कनक पंत, सौरव पांडे,  दीपक लोहनी, अमन बिष्ट,आदि मौजूद रहे।  यल्लो आर्मी छात्र संगठन का आज  चौघानपाटा में एक दिवसीय सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के दर्जनों छात्र छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ली, कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक सदस्य और पदाधिकारियों ने युवाओं को बढ़-च ढ़कर छात्र राजनीति  के लिए प्रेरित किया।   येलो आर्मी  छात्र संगठन के छात्र नेता  आदित्य राणा और  युवम  वोहरा ने दर्जनों छात्र छात्राओं को संगठन की सदस्यता दिलाई । येलो आर्मी ने  ५ सालों से लगातार एस एस जे  विश्वविद्यालय को प...

21 साल बाद भारत ने खिताब अपने नाम किया.

चित्र
  हरनाज संधू ने साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस जीता, 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया. बाद में उन्होंने LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता. संधू ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. संधू से पहले केवल दो भारतीयों साल 1994 में अभिनेता सुष्मिता सेन और साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है.जेरूसलम.   अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu)  ने सोमवार को इतिहास रच दिया. संधू ने  मिस यूनिवर्स 2021  का खिताब जीता और उन्हें इसका ताज  (Miss Universe 2021)  पहनाया गया.  80 देशों के प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए – 21 साल बाद भारत ने  खिताब अपने नाम किया. संधू से पहले केवल दो भारतीयों  साल 1994 में अभिनेता सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और साल 2000 में लारा दत्ता (Lara Dutta) ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. इस आयोजन का 70वां संस्करण इज़राइल के इलियट में आयोजित किया गया था, जहां 21 वर्षीय ने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जीती.

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) का दावा है कि नया ओमिक्रॉन वैरिएंट पहले संक्रमित हो चुके लोगों को भी आसानी से अपनी चपेट में ले सकता है.

चित्र
  कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के सामने एक नई मुसीबत बनकर खड़ा हो गया है. इसकी गंभीरता, ट्रांसमिशन रेट और लक्षणों को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) का दावा है कि नया ओमिक्रॉन वैरिएंट पहले संक्रमित हो चुके लोगों को भी आसानी से अपनी चपेट में ले सकता है. इसके अलावा, वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके लोग भी ओमिक्रॉन के खिलाफ सुरक्षित नहीं हैं. एक वायरल इंफेक्शन का सबसे खतरनाक पहलू उसकी गंभीरता है. कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट ने भारत समेत दुनियाभर के देशों में कहर बरपाया था. डेल्टा वैरिटएंट की संक्रामकता बहुत ज्यादा थी. इसमें मरीजों को हल्के और गंभीर लक्षण दोनों महसूस हो रहे थे. उनमें तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस में तकलीफ, छाती में दर्द, खून में ऑक्सीजन की कमी जैसे लक्षण देखे जा रहे थे. अब कोरोना का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया के सामने एक नई मुसीबत बनकर खड़ा हो गया है. इसकी गंभीरता, ट्रांसमिशन रेट और लक्षणों को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन)  का दावा है कि नया ओमिक्रॉन वैरिएंट पहले संक्रमित हो चुके लोगों को...

येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा ने जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत हेलीकॉप्टर हादसे में दिवंगत हुए समस्त जवानों को श्रद्धांजलि दी।

चित्र
  अल्मोड़ा । देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन से देश में हर कोई दुखी है,जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत हेलीकॉप्टर हादसे में दिवंगत हुए समस्त जवानों को श्रद्धांजलि दी,देशभर में उन के सम्मान में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित हो रही है, येलो आर्मी  के छात्र नेता  आदित्य राणा  ने भी जनरल बिपिन रावत और अन्य सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।   साथ में थे ,निखिल ,चंद्र प्रकाश ,वचन बोरा, अखिलेश आगरी,दीप , करन मोहित ,पंकज , योगेश आदि मौजूद रहे।   आदित्य राणा ने जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि, बोले- ''भारत उनके बहुमूल्य योगदान को कभी नहीं भूलेगा''

येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा

चित्र
          येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा अल्मोड़ा : येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा  परिसर की हर समस्या को नज़र अंदाज़ नहीं करते , आदित्य राणा  ने  बताया की वाणिज्य  विभाग में अनेकों समस्याओं से वाह के छात्र छात्राओं  को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन परिसर इसे नजरअंदाज करते हुए हमेशा की तरह डालते जा रहा है वाणिज्य विभाग में एक्वा गार्ड कब से खराब पड़ा है  उसे ठीक कर उसे एक उचित जगह पर लगाएं, आदित्य का कहना है कि कोई  कहता है कि ऊपर जाओ कोई कहता है नीचे जाओ बस घुमाते ही जा रहे हैं समस्या वही की वही कितने सालों से ऊपर से नीचे ही घुमाने का काम कर रहा है परिसर ।आज वाणिज्य विभाग  हेड ऑफ डिपार्टमेंट प्रो.जोशी जी को ज्ञापन दिया ,  और  समस्याओं से अवगत कराया । ज्ञापन देने में साथ थे निखिल ,चंद्र प्रकाश ,वचन बोरा, अखिलेश आगरी,दीप , करन मोहित ,पंकज आदि मौजूद रहे। 

भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, विपिन रावत भी थे सवार

चित्र
  इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को बचाया गया ​है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं. हेलीकॉप्टर में सवार बाकी लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. तमिलनाडु के नीलगिरि पहाड़ियों में बुधवार को भारतय सेना का एक हे​लीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हेलीकॉप्टर में ची​फ डिफेंस ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारी सवार थे. भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है और कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. हेलिकॉप्टर क्रैश की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. जिस जगह हादसा हुआ है, वह इलाका काफी घना है. यहां आसपास चारों ओर पेड़ ही पेड़ हैं. हादसा इतना दर्दनाक था कि चारों तरफ आग की लपटें नजर आ रही हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली वैज्ञानिक का दावा- आने वाली महामारी और भी जानलेवा होगी

चित्र
  कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली वैज्ञानिक का दावा- आने वाली महामारी और भी जानलेवा होगी ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका वैक्सीन बनाने वाली प्रोफ़ेसर ने कहा है कि भविष्य में महामारियां वर्तमान कोरोना संकट से भी घातक और जानलेवा होंगी. प्रोफ़ेसर डेम सारा गिल्बर्ट ने 44वें रिचर्ड डिम्बलबी व्याख्यान में कहा कि महामारी की तैयारियों के लिए और अधिक फ़ंड की ज़रूरत है ताकि इनके प्रकोप को रोका जा सके. ओमिक्रॉन की दिल्ली में भी दस्तक, तंज़ानिया से लौटा था व्यक्ति ओमिक्रॉन कोरोना वायरस वेरिएंट क्या वाकई ज़्यादा ख़तरनाक है? उन्होंने ये भी चेताया कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन पर वैक्सीन का प्रभाव कम हो सकता है. गिल्बर्ट ने कहा कि जब तक इस नए वेरिएंट को लेकर और भी जानकारी सामने ना आ जाए तब तक लोगों को भी सावधान रहने की ज़रूरत है. इस व्याख्यान में उन्होंने कहा, ''यह आखिरी बार नहीं हो रहा है जब किसी वायरस से हमारे जीवन और हमारी आजीविका को ख़तरा पैदा हुआ है. सच तो यह है, कि अगली महामारी और भी बदतर हो सकती है. यह अधिक संक्रामक और अधिक घातक दोनों हो सकती है.''

नटराज डांस इंस्टीट्यूट अल्मोड़ा

चित्र
  अल्मोड़ा : अल्मोड़ा शहर में  नटराज डांस इंस्टीट्यूट चलाने वाले नीरज और हर्ष ने  कोरोना काल से सभी लोगो को  डांस एक्सरसाइज से सेहतमंद  रहने में  मदद की, और अभी भी अपने नटराज डांस इंस्टीट्यूट से सेहतमंद रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं ।।    बात करे नीरज बिष्ट की इन्होंने ट्रेनिंग यूएसए  से  की है ऑनलाइन के माध्यम से ,और  सुचेता पाल से भी ट्रेनिंग ली है    "Sucheta Pal is an engineer turned Ambassador & Education Specialist for Zumba® in India and also the recipient of the President's Award - "First Lady" for her work for Women Wellness in India. नीरज ने बताया की यह डांस अगर अच्छी तरह से किया जाए, तो यह एक घंटे में 400 से 600 कैलोरीज तक बर्न करता है। दूसरे वर्कआउट रूटीन की तरह यह आपका ब्लड प्रेशर सही करता है और बोन डेंसिटी बढ़ाता है। जुंबा न सिर्फ शरीर को आकार देता है, बल्कि काफी भारी मात्रा में कैलोरी भी नष्ट करता है। तरह-तरह के डांस, स्क्वॉट और शरीर को घुमाव देने से अच्छा है कि आप घर पर ज़ुम्बा करने का प्रयास कर...

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

चित्र
  सेहतमंद रहने के लिए डांस एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद साबित होती है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसके जरिए आप खुद को फिट और फ्रेश रख सकते हैं। अकसर लोग खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। रोजाना सुबह की शुरुआत जॉगिंग और व्यायाम से करते हैं। इसके बाद घंटों जिम में हार्ड वर्कआउट करते हैं। लेकिन मस्ती भरे अंदाज में डांस एक्सरसाइज का मजा ही अलग है। डांस वजन को कम कर, दिल और फेफड़ों की स्थिति को बनाए रखता है। यह मांस पेशियों को स्वास्थ्य रख ऑस्टीओपोरोसिस जैसी बीमारी के खतरे को कम करता है। इसके अलावा डांस शरीर में चुस्ती और लचक लाने में भी मदद करता है। वैसे तो ऐसे बहुते से डांस स्टाइल हैं जिनके जरिए खुद फिट रखा जा सकता है लेकिन आज हम आपको जुंबा डांस एक्सरसाइज और उसके फायदों के बारे में बता रहे हैं। जुंबा डांस:  यह एक एरोबिक्स डांस फॉर्म है, जो साउथ अफ्रीकी धुन पर बना है। यह साउथ अफ्रीकी धुन पर बना है। जो आपको फिट रहने में मदद करता है। इसका नाम सुनने में जितना कठिन है, उतना ही यह करने में सरल है। जुंबा दूसरे डांस की तरह ही बहुत ही सिंपल है। बेली डांस के बाद पूरी दुनिया में बहुत से ल...