एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार शाम महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की.
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार शाम महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. हाल में बीएमसी की ओर से की गई कार्रवाई और उनके दफ्तर पर चले बुलडोजर के बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की. राज्यपाल से मिलने के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से कहा कि वे (राज्यपाल) यहां के गार्जियन हैं. मेरा पॉलिटिक्स से लेना-देना नहीं है. मेरे साथ अभद्र व्यवहार हुआ है. गवर्नर साहब ने बेटी की तरह मेरी बात सुनी. मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा. राज्यपाल से मुलाकात के बाद कंगना के हाथ में कमल का फूल देखा गया.
हाल के घटनाक्रम से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंगना रनौत का झुकाव भारतीय जनता पार्टी की तरफ है. रविवार को कंगना जब राज्यपाल कोश्यारी से मिलकर बाहर निकलीं तो उनके हाथ में दो कमल के फूल दिखे. इससे उन कयासों को और भी बल मिलता है कि कंगना रनौत 'कमल' का दामन थाम सकती हैं. अभी हाल में कंगना रनौत की मां ने भी कहा था कि उनका परिवार पूर्व में कांग्रेसी रहा है लेकिन हाल की घटना के बाद उनका परिवार बीजेपी का समर्थन करेगा.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें