कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए कोरोना संक्रमण के दौरान परीक्षा देने से बचाव के लिए एक राहत की खबर आई है।

         कुमाऊंविश्वविद्यालय 


कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए कोरोना संक्रमण के दौरान परीक्षा देने से बचाव के लिए एक राहत की खबर आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 14 सितम्बर से प्रस्तावित परीक्षा को किसी भी कारणवश छोड़ने वाले विद्यार्थियों को बाद में बिना किसी शुल्क के परीक्षा में शामिल करने का फैसला किया है। इसके अलावा कहा गया है कि पिछली परीक्षा में अंतिम सेमेस्टर में बैक वाले विद्यार्थियों की परीक्षा भी शीघ्र ही आयोजित कराई जाएंगी।
कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि 14 सितम्बर से होने जा रही परीक्षाओ में यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह जाता है, तो उसे दुबारा परीक्षा देने का मौका दिया जायेगा। साथ ही बैक परीक्षाओं को भी शीघ्र ही आयोजित किया जायेगा।
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 14 सितम्बर से आयोजित हो रही परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी प्रवेश पत्र को विवि की वेबसाइट   https://kuadmission.com/home/admit-cards.php  

से डाऊनलोड कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।