पाकिस्‍तान की ओर से 'गलत नक्‍शा' लगाने पर भारत ने जताया विरोध, SCO की NSA की मीटिंग छोड़ी..

 


पाकिस्तान द्वारा एक काल्पनिक नक्शे में भारतीय भूभाग को पाकिस्तान के हिस्से के तौर पर दिखाए जाने के विरोध में भारत ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक से वॉकआउट किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवल ने मंगलवार को यह कदम तब उठाया जब इस्लामाबाद ने भारतीय इलाकों को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाते हुए एक काल्पनिक नक्शा पेश किया था। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘रूस की मेजबानी में SCO के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में पाकिस्तानी NSA ने जानबूझकर एक काल्पनिक नक्शा पेश किया, जिसे पाकिस्तान हाल ही में प्रचारित कर रहा है।

भारत ने पाकिस्‍तान के इस 'काल्‍पनिक नक्‍शे' को लेकर सख्‍त ऐतराज जताया. मेजबान रूस ने भी पाकिस्‍तान को ऐसा नहीं करने का आग्रह किया. भारत ने पाकिस्‍तान के इस 'काल्‍पनिक नक्‍शे' को लेकर सख्‍त ऐतराज जताया. मेजबाकन रूस ने भी पाकिस्‍तान को ऐसा नहीं करने का आग्रह किया.नेशनल सिक्‍युरिटी काउंसिल ऑफ रशियन फेडरेशन के सेक्रेटरी निकोलोई पतरुशेव ने कहा कि वे एससीओ समिट में उपस्थित होने के लिए एनएसए का शुक्रिया अदा करते हैं. उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान ने जो कुछ भी किया, रूस उसका समर्थन नहीं करता है. इसके साथ ही उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि पाकिस्‍तान की इस 'उकसाने वाले' कदम का SCO में भारत की भागीदारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।