शुक्रवार को येलो आर्मी छात्र संगठन ने अपने संगठन के संस्थापक स्वर्गीय पंकज मेहता की जयंती पर उनको याद किया साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया । जिसमे अल्मोड़ा के कई वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । साथ ही शिविर में 60 यूनिट रक्त इक्कठा हुआ ।
अल्मोड़ा : शुक्रवार को येलो आर्मी छात्र संगठन ने अपने संगठन के संस्थापक स्वर्गीय पंकज मेहता की जयंती पर उनको याद किया साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया । जिसमे अल्मोड़ा के कई वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । साथ ही शिविर में 60 यूनिट रक्त इक्कठा हुआ । येलो आर्मी के प्रत्याशी युवम वोहरा ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राना ने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। रक्तदान दिया युवम वोहरा ,आदित्य राना , पंकज फर्त्याल, देवाशीष नेगी...