देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 97894 नए मामले सामने आए

 

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी उछाल देखने को मिली। गुरुवार को पहली बार एक दिन में  97,894 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 लाख से अधिक हो गई है। देश में केवल 11 दिनों के अंदर संक्रमित मामले 40 लाख से बढ़कर 50 लाख के पार हो गए हैं। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 40 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 83,198 गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 51,18,254 हो गए हैं, जिनमें से 10,09,976  लोगों का उपचार चल रहा है और 40,25,080 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।