कुविवि से संबद्ध काॅलेजों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं हैं। पहले दिन एक छात्र का तापमान 98.3 डिग्री सेल्सियस निकलने पर काॅलेज में हड़कंप मच गया। डाॅक्टरों की टीम काॅलेज पहुंची और छात्र को रैपिड टेस्ट के लिए अस्पताल ले गई। जहां वह जांच के बाद पॉजिटिव आया है।

सोमवार को एक छात्र की थर्मल स्केनिंग में 99.3 और दूसरे बार कराने पर 98.4 डिग्री सेल्सियस तापमान आया। जिसकी सूचना तत्काल जिला अस्पताल को दी गई। वहां से डाक्टरों की टीम एंबुलेंस लेकर कालेज पहुंची और छात्र को रैपिड टेस्ट के लिए ले गई। जांच में वह पॉजिटिव निकला है। जबकि अन्य 24 बच्चों का तापमान भी अधिक आने पर उन्हें अलग कक्ष में परीक्षाएं दिलाई गईं। उन्होंने बताया कि यदि कोई बच्चा परीक्षा नहीं दे पा रहा है तो वह बाद में दे सकता है। कोविड-19 के तहत बने नियमों का कालेज पालन करा रहा है। अधिक तापमान आने पर बच्चे को अब परीक्षा देने से रोका जाएगा।सीएमओ डा. बीडी जोशी ने बताया कि छात्र रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव निकला है और उसे आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों का तापमान अधिक निकल रहा है उनकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कालेज को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें