नगर व्यापार मंडल बैठक कार्यक्रम सरकार की आली के व्यापारियों के साथ।
अल्मोड़ा। आज नगर व्यापार मंडल द्वारा नगर बैठक कार्यक्रम में सरकार की आली के व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी व्यापारियों ने बैठक के आयोजन में हर्ष जताया,,,और अपनी अपनी समस्याओं से नगर व्यापार मंडल को अवगत कराया,, बैठक का संचालन लोकेश कालाकोटी जी ने किया,, बैठक में निम्न मुद्दों को लेकर बातचीत हुई,,
जिसमें सरकार की अली क्षेत्र में शौचालय का निर्माण एवं कूड़ा दान,, और साप्ताहिक बंदी और लाइट व्यवस्था आदि विषय पर बात हुई,, बैठक की अध्यक्षता नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने की,, बैठक में नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उप सचिव राहुल बिष्ट अमन नजॉन, नगर मीडिया प्रभारी जीवन जोशी जी,, संजय कुमार पेटशाली, मोहन चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट ,राजेंद्र सिंह भंडारी ,श्रीमती जीवंती पांडे ,राजेंद्र सिंह ,चंद्र मोहन सिंह रौतेला ,नवीन चंद्र जोशी, दीपक शाह ,अभिषेक शर्मा, गौरी शंकर पांडे, चंद्रशेखर, प्रमोद जोशी ,पानसिंह ,,संजय भट्ट और एन एसभंडारी ,आदि व्यापारी उपस्थित थे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें