उत्तराखण्ड में 2078 नये लोगों में कोरोना संक्रमण
देहरादून। उत्तराखण्ड में 2078 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैै। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40085 पहुंच गई है।आज जारी हुए हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 43, बागेश्वर में 13, चमोली में 54, चंपावत में 19, देहरादून में 668, हरिद्वार में 289, नैनीताल में 231, पौड़ी गढ़वाल में 99, पिथौरागढ़ में 39, रुद्रप्रयाग में 13, टिहरी गढ़वाल में 146, उधम सिंह नगर में 397, उत्तरकाशी में 67 नये मामले सामने आए हैं।
वर्तमान तक उत्तराखंड में एक्टिव केसों की संख्या 12465 है। अभी तक 26973 व्यक्ति संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तथा 478 लोगों की मौत हो चुकी है आज के दिन 878 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें