उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने आज फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया।

  24 घंटे के अंदर प्रदेश में 1637 नए     संक्रमित मरीज।


उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने आज फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 1637 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 31 हजार पार हो गई है। वहीं 12 संक्रमित मरीजों की आज मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट के अनुसार, आज देहरादून में भी रिकॉर्ड 623 और हरिद्वार में 318 संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, नैनीताल में 211 और ऊधमसिंह नगर में 240 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 13, चमोली में सात, चंपावत में 32, पौड़ी में 57, पिथौरागढ़ में 34, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 27 और उत्तरकाशी में 47 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 31973 पहुंच गई है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।