आदित्य राणा : नए वेरिएंट के आने से पूर्व ही यलो आर्मी ने मास्क बांट कर की बचाव की तैयारी।
अल्मोड़ा: आज येलो आर्मी परिवार के आदित्य राणा ने लेप्रोसी दूंगाधारा के पास में जा कर उनके बीच समय बिताया और फल ,जूस , मास्क , बिस्किट आदि बाट कर, उनकी समस्याएं सुनी और वहा सभी ने अपनी अपनी जरूरतो से उनसे अवगत कराया, और नए वेरिएंट के आने से पूर्व ही यलो आर्मी ने मास्क बांट कर की बचाव की तैयारी।
आदित्य राणा ने कहा की हमे इनके बीच जा कर समय बिताना चाहिए , हमें इनको अपने समाज का हिस्सा समझना चाहिए, भेदभाव नहीं करना चाहिए । और आप सब से निवेदन है कि आप लोग भी यहां आए और इनकी जरूरतो और समस्याओं को दूर करने में अपना सयोग दे। आदित्य राणा के साथ सुमित बिस्ट जी, निखिल, करन, चंद्र प्रकाश,वचन बौरा,दीप चंद्र, अखिल आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें