भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, विपिन रावत भी थे सवार

 








इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को बचाया गया ​है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं. हेलीकॉप्टर में सवार बाकी लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
तमिलनाडु के नीलगिरि पहाड़ियों में बुधवार को भारतय सेना का एक हे​लीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हेलीकॉप्टर में ची​फ डिफेंस ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारी सवार थे. भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है और कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
हेलिकॉप्टर क्रैश की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. जिस जगह हादसा हुआ है, वह इलाका काफी घना है. यहां आसपास चारों ओर पेड़ ही पेड़ हैं. हादसा इतना दर्दनाक था कि चारों तरफ आग की लपटें नजर आ रही हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।