संदेश

येलो आर्मी छात्र संगठन : सात दिन में जल्द से जल्द अपना ध्यान समस्याओं की ओर केंद्रित करेंं ,अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य ।।।

चित्र
  अल्मोड़ा : आज येलो आर्मी  छात्र संगठन ने   बताया की  विगत वर्षो  के भांति  परिसर की  समस्याएं को  लापरवाही  से टाल दिया जाता है, इस बार समस्या कम नहीं हुई तो हम पूरे येलो आर्मी संगठन और  छात्र _ छात्रा   आंदोलन के लिए  बाध्य होना पड़ेगा ।   सात   दिन  में जल्द से जल्द  अपना ध्यान  समस्याओं की ओर केंद्रित करें,  और कहा की छात्रसंघ की चुनाव की तारिक जल्द से  जल्द  स्पष्ट करें ।     ज्ञापन देने में साथ थे , आदित्य राणा,दीप चंद्र आर्या,निखिल पीलीखवाल,चंद्र प्रकाश,करन भट्ट, ललित,अखिलेश  आदि।।

अल्मोड़ा एसएसजे विश्वविद्यालय ने समस्त परिसरों में चुनाव कराने के संबंध में महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रशासन से आख्या मांगी गई हैं।

चित्र
  अल्मोड़ा : विश्वविद्यालयों में चुनाव कराने को लेकर लंबे समय से छात्र संघ के धरना प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा एसएसजे विश्वविद्यालय ने समस्त परिसरों में चुनाव कराने के संबंध में महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रशासन से आख्या मांगी गई हैं। इसके लिए एसएसजे विश्वविद्यालय कुलसचिव द्वारा सभी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रशासन/ नोडल अधिकारी /परिसर प्राचार्यों को पत्र प्रेषित कर चुनाव के संदर्भ में छात्र संघ से संबंधित अधिकारियों की तात्कालिक रुप से बैठक कर आख्या दिये जाने को कहा गया है जिसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र संघ चुनाव संचालन समिति की बैठक आहूत की जाएगी।

पाकिस्तान के फाइटर एयरक्राफ्ट एफ-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को आज वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा

चित्र
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को एक समारोह में देश के वीर जवानों का सम्मान कर रहे हैं। इस दौरान बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। अभिनंदन ने फरवरी, 2019 में पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों पर भारत ने एयर स्ट्राइक की थी। इसमें कई आतंकी मारे गए और उनके ठिकाने तबाह हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया था।  

राजस्थान में 15 नए मंत्री लेंगे शपथ, 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री

चित्र
  नरेन्द्र शर्मा, जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में चल रही तनातनी के बीच कांग्रेस आलाकमान ने मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए फार्मूला भी तय कर दिया है। इसके बाद शनिवार को सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए। अब राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पुनर्गठन किया जाएगा। रविवार शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा । राज्यपाल कलराज मिश्र 15 मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे । इनमें 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री होंगे। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सीएम गहलोत ने शनिवार को ही राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की । शनिवार शाम को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्रियों के इस्तीफे दिए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब जिन्हें मंत्रिमंडल में रखा जाना है, उनके इस्तीफे अस्वीकार कर दिए जाएंगे और जिन्हें बाहर किया जाना है, उनके स्वीकार। गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार को ही कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षामंत्री गोविंद सिंह ड...

जलवायु

  भारत में उष्णकटिबंधीय विभोक्ष जलवायु परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभाते हैं। यह बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में उत्पन्न होते हैं और भारतीय उपमहाद्वीप के कई महत्वपूर्ण भागों को प्रभावित करते हैं। इनमे से ज्यादातर चक्रवात बंगाल की खाड़ी में पैदा होते हैं और दक्षिणी पश्चिमी मानसून के जलवायु को प्रभावित करते हैं।  अगर जलवायु अनुकूल है तो वह देश विकास की सीढि़यां चढ़ता जाता है। भारत की जलवायु विविधतापूर्ण है। यहां एक स्थान से दूसरे स्थान में तथा एक ऋतु से दूसरी ऋतु में तापमान व वर्षा की मात्रा में काफी अंतर है। अत्यधिक प्रादेशिक भिन्नता भारत की जलवायु की विशेषता है क्योंकि ऐसी जलवायु विश्व में कहीं नहीं मिलती। इसको हम इस तरह समझ सकते हैं, जैसे असम में भारी वर्षा होती है, क्‍योंकि वहां की जलवायु आर्द्र है। वहीं राजस्थान में कम वर्षा होने का कारण यहां की जलवायु शुष्क होना है। पश्चिमी राजस्थान के मरुस्थलों में जहां ग्रीष्मकाल में दिन का तापमान 50° सेल्सियस तक पहुंच जाता है वहीं शीत ऋतु में जम्मू-कश्मीर में स्थित द्रास एवं कारगिल में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। ...

कोरोना से राहत: बीते 24 घंटे में मिले 10302 नए मरीज, 267 की मौत, 531 दिन बाद सबसे कम सक्रिय मामले

  देश में अब लोगों को कोरोना से राहत मिलने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़े के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या 531 दिनों बाद सबसे कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 267 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 11,787  लोग स्वस्थ भी हुए।  स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,24,868 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में 11, 106 मामले सामने आए थे। वहीं सक्रिय मामले घटकर 1,26,620 हो गए थे। देश में कोरोना से रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.29 फीसदी दर्ज की गई जो कि पिछले साल मार्च के बाद से सबसे अधिक है। देश में अब तक कुल 4,65,349 मौतें  देश में अब तक कुल 4,65,349 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,40,707, कर्नाटक में 38,169, केरल में 37,051, तमिलनाडु में 36,349, दिल्ली में 25,095, उत्तर प्रदेश में 22,909 और पश्चिम बंगाल में 19,364 मौतें हुई हैं।

रूस ने पाकिस्तान से ड्यूएल यूज मैटेरियल ''हैंड फुट कन्टेमिनेशन मॉनिटर'' बेचने का करार रद्द कर दिया है।

चित्र
 रूस को धोखे में रखकर तबाही का सामान खरीदने की पाकिस्तान की साजिश को बहुत बड़ा झटका लगा है और रूस ने पाकिस्तानी कंपनी के साथ करार को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान किस तरह से अंधेरे में रखकर रूस को धोखा दे रहा था, इसका भी खुलासा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने पाकिस्तानी कंपनियों को ''हैंड फुट कन्टेमिनेशन'' निर्यात करने से इनकार कर दिया है, जिसे तबाही का सामान कहा जाता है पाकिस्तान से करार रद्द   रूस ने पाकिस्तान से ड्यूएल यूज मैटेरियल ''हैंड फुट कन्टेमिनेशन मॉनिटर'' बेचने का करार रद्द कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस खरीद के लिए रूस और पाकिस्तान की निजी कंपनियों के बीच करार हुआ था, लेकिन जैसे ही रूस को पता चला, कि पाकिस्तान इस मैटेरियल का इस्तेमाल परमाणु संयंत्र में बम बनाने के लिए करने वाला है, ठीक वैसे ही रूसी कंपनी ने पाकिस्तान के साथ करार रद्द कर दिया है। रूसी कंपनी की तरफ से बताया गया है कि, पाकिस्तान कंपनी ने झूठ बोलकर और गलत जानकारियों के साथ ये करार किया था, जबकि पाकिस्तान का मकसद उस मैटेरियल का इस्तेमाल परमाणु संयंत्र के लिए करन...