पाकिस्तान के फाइटर एयरक्राफ्ट एफ-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को आज वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को एक समारोह में देश के वीर जवानों का सम्मान कर रहे हैं। इस दौरान बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। अभिनंदन ने फरवरी, 2019 में पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था।
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों पर भारत ने एयर स्ट्राइक की थी। इसमें कई आतंकी मारे गए और उनके ठिकाने तबाह हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, जिसका भारत ने करारा जवाब दिया था। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।