संदेश

द्वाराहाट में सलना गांव में तेंदुए का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है

चित्र
  द्वारहाट :  तेंदुए का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है गांव वालो  का कहना है की इस खबर की सूचना  वन विभाग को बहुत बार दे दी है लेकिन वन विभाग कुछ एक्शन नही ले रहा है।वहीं गांव के आस पास भी  हर दिन रात तेंदुए को देखा गया है. इस घटना के बाद से सलना के लोगों में मन में दहशत पैदा हो गईं है ,  तेंदुआ अब तक कई  कुत्ते को  घर से उठा ले गया है। शाम ढलते ही ग्रामीणों को आवाजाही करने में खतरा बना हुआ है। तेंदुआ गांव के आसपास आ जा रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

बिनसर आयापानी निवासी पवन सिंह भोज जिला सोशल मीडिया कांग्रेस कमेटी मे सोमेश्वर ताकुला ब्लॉक में जिला महामंत्री और अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई

चित्र
  अल्मोड़ा : बिनसर आयापानी  निवासी पवन सिंह भोज जिला सोशल मीडिया  कांग्रेस कमेटी मे सोमेश्वर ताकुला ब्लॉक में जिला महामंत्री और  अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है  जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया अमित बिष्ट इस मामले में पत्र भी जारी किया।  पवन सिंह भोज को ये  जिम्मेदारी  मिलने पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ,  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ,राजेंद्र  बाराकोटी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद  सिंह कुंजवाल , जिलाध्यक्ष पितांबर पांडे आदि ने खुशी जताई है।।

बाबा जी बोले धर्मशाला जो बनवाएगा उसको ही को वोट देंगे

  द्वाराहाट :आज बाबाजी की कुटिया पर  गई  यूथ इंडिया की टीम बाबा जी ने बताया कि  उनकी कुटिया में बरसात के दिनों में पानी अंदर आ जाता है जिससे बहुत समस्या होती है , बाबा जी ने कहा की मेरा  वोट उसको जो मेरी कुटिया ठीक करेगा और एक धर्मशाला का निर्माण करेगा।    

येलो आर्मी के आदित्य राणा ने सभी छात्र-छात्राओ और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

चित्र
अल्मोड़ा :  आदित्य राणा ने कहा की हम  सभी आज अपने देश का 73वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को बहुत और गर्व के साथ मनाया जाता है। आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। हम सभी जानते हैं कि भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी, लेकिन राष्ट्र का अपना कोई संविधान नहीं था। कई चर्चाओं और विचारों के बाद, डॉक्टर बीआर अम्बेडकर की अध्यक्षता में एक समिति ने भारतीय संविधान का एक मसौदा प्रस्तुत किया, जिसे 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया और 26 जनवरी, 1950 को आधिकारिक रूप से इसे लागू किया गया।

कैलाश चंद्र भट्ट विधायक दावेदार द्वाराहाट से ,जाने इनके बारे में कुछ बाते।

चित्र
           द्वाराहाट : कैलाश चंद्र भट्ट  विधायक दावेदार, ०पिता का नाम  श्री जय दत्त भट्ट  ग्राम ऊंचा कोट ,पोस्ट ऑफिस छतेना( द्वाराहाट) जन्म स्थान ०  दूनागिरी ०कक्षा 5 तक प्राथमिक विद्यालय दूनागिरी ०कक्षा 8 तक इंग्राहम हायर सेकेंडरी स्कूल गाजियाबाद ०कक्षा 12 तक राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट ०स्नातक- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट ०एलएलबी-  एसएसजेे कैम्पस   अल्मोड़ा    ०सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में :  ०कक्षा 12वीं में अपने प्रिय मित्र आनंद तिवारी की हत्या में मन खिन्न होकर उसके हत्यारों को सजा दिलाने हेतु आंदोलन में शामिल होकर संघर्ष की शुरुआत । ०इसी आंदोलन के दौरान स्वर्गीय श्री विपिन चंद्र त्रिपाठी जी के संपर्क में आकर उत्तराखंड राज्य निर्माण हेतु चले आंदोलन में मुजफ्फरनगर कांड, खटीमा कांड, मसूरी कांड आदि से मन व्यथित  होकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पदार्पण तथा जिला मुख्यालय घेराव करते हुए गिरफ्तार। ०राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट मैं छात्रसंघ पदाधिकारी के रूप में, राजकीय महावि...

भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए मामलों और ओमीक्रोन के लक्षण क्‍या हैं? जानें

चित्र
  भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए मामलों 16.4 प्रतिशत कमी देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में 2,55,874 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. सोमवार को 3,06,064  नए मामले सामने आए थे. वहीं, दैनिक संक्रमण दर भी गिरकर 15.52% पर पहुंच गई है. सोमवार को दैनिक संक्रमण दर 20.75% थी. सक्रिय मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या  22,36,842 पहुंच गई है.  देश में कोरोना से रिकवरी रेट 93.15% है. पिछले 24 घंटे में 2,67,753 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,70,71,898 पहुंच गई है. कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 614 मौत दर्ज की गई हैं.  ओमीक्रोन के लक्षण क्‍या हैं? खांसी (आम),गले में खराश (आम),बुखार (आम),थकान (आम),सिरदर्द (आम),बदन दर्द (आम),छींक आना (नहीं),डायरिया (दुर्लभ),नाक बहना (दुर्लभ) अगर ऐसा हो तो फौरन डॉक्‍टर से मिलें सांस लेने में तकलीफ ऑक्सिजन सैचुरेशन में गिरावट (कमरे की हवा में SpO2 94% से ज्‍यादा होना चाहिए) सीने में लगातार दर्द/दबाव महसूस हो मेंटल कन्‍फ्यूजन या या प्रतिक्रिया न दे पाएं

आदित्य राणा :विश्वविद्यालय अपना ध्यान छात्र छात्राओं की समस्याओं पर केंद्रित करें।।

चित्र
अल्मोड़ा :  येलो आर्मी के छात्र नेता  आदित्य राणा  ने सभी छात्र छात्राओं की  समस्याओं से विश्वविद्यालय को ज्ञापन देकर अवगत  कराया।  विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा जल्द से जल्द होगी सभी समस्याओं का निपटारा । आदित्य राणा ने कहा की प्रशासन को  अपना ध्यान समस्याओं पर केंद्रित करना चाहिए ,जो की  विश्वविद्यालय भूल गया है ।छात्र - छत्राओं को हमेशा समस्याओं का सामना करना पड़ता है  जो की  हर वर्ष  बढ़ती ही जा  रही है ।