भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए मामलों और ओमीक्रोन के लक्षण क्‍या हैं? जानें

 


भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए मामलों 16.4 प्रतिशत कमी देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में 2,55,874 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. सोमवार को 3,06,064  नए मामले सामने आए थे. वहीं, दैनिक संक्रमण दर भी गिरकर 15.52% पर पहुंच गई है. सोमवार को दैनिक संक्रमण दर 20.75% थी. सक्रिय मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या  22,36,842 पहुंच गई है. 
देश में कोरोना से रिकवरी रेट 93.15% है. पिछले 24 घंटे में 2,67,753 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,70,71,898 पहुंच गई है. कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 614 मौत दर्ज की गई हैं. 


ओमीक्रोन के लक्षण क्‍या हैं?

खांसी (आम),गले में खराश (आम),बुखार (आम),थकान (आम),सिरदर्द (आम),बदन दर्द (आम),छींक आना (नहीं),डायरिया (दुर्लभ),नाक बहना (दुर्लभ)
अगर ऐसा हो तो फौरन डॉक्‍टर से मिलें
सांस लेने में तकलीफ
ऑक्सिजन सैचुरेशन में गिरावट (कमरे की हवा में SpO2 94% से ज्‍यादा होना चाहिए)
सीने में लगातार दर्द/दबाव महसूस हो
मेंटल कन्‍फ्यूजन या या प्रतिक्रिया न दे पाएं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।