संदेश

शुक्रवार को येलो आर्मी छात्र संगठन ने अपने संगठन के संस्थापक स्वर्गीय पंकज मेहता की जयंती पर उनको याद किया साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया । जिसमे अल्मोड़ा के कई वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । साथ ही शिविर में 60 यूनिट रक्त इक्कठा हुआ ।

चित्र
अल्मोड़ा : शुक्रवार को येलो आर्मी छात्र संगठन ने अपने संगठन के संस्थापक  स्वर्गीय पंकज मेहता की जयंती पर उनको याद किया साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया । जिसमे अल्मोड़ा के कई वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । साथ ही शिविर में 60 यूनिट रक्त इक्कठा हुआ ।  येलो आर्मी के प्रत्याशी युवम  वोहरा ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राना ने  बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।   रक्तदान दिया युवम वोहरा ,आदित्य राना ,  पंकज फर्त्याल, देवाशीष नेगी...

अल्मोड़ा: येलो आर्मी छात्र संगठन द्वारा युवम वोहरा को घोषित किया गया उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी

चित्र
   अल्मोड़ा: दिनाँक- 24/09/2023 को येलो आर्मी छात्र संगठन द्वारा आगामी छात्र संघ चुनाव के लिए की गई बैठक में युवम वोहरा  को उपाध्यक्ष प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया | येलो आर्मी के जिला अध्यक्ष ने बताया की येलो आर्मी में कुछ वर्ष से  आदित्य राना और युवम वोहरा  चुनाव की तयारी कर रहे है  , बैठक में दोनू की मेहनत को दिखते हुए ये फैसला लिया गया की युवम को इस बार चुनाव में  उतारा जाएगा और आदित्य राना को अगले वर्ष ।।  बैठक में पूर्व छात्र संघ उपसचिव रजत मेहरा,पूर्व छात्र संघ उपसचिव राकेश भंडारी,पूर्व छात्र संघ उपसचिव  दीपक कनवाल,   पूर्व छात्र संघ उपसचिव   चंदन बहुगुणा,पूर्व छात्र संघ उपसचिव   दीपक तिवारी,  वर्तमान उपाध्यक्ष पंकज फर्त्याल के साथ अन्य कार्यकर्ता व अनेको छात्र - छात्राएं मौजूद रहे।

अल्मोड़ा: येलो आर्मी छात्र संगठन द्वारा पंकज फर्त्याल को घोषित किया गया उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी

चित्र
  अल्मोड़ा : येलो आर्मी छात्र संगठन द्वारा पंकज फर्त्याल को घोषित किया गया उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी दिनाँक- 11/12/2022 को येलो आर्मी छात्र संगठन द्वारा आगामी छात्र संघ चुनाव के लिए की गई बैठक में पंकज फर्त्याल को अधिकृत उपाध्यक्ष प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया | बैठक में प्रत्याशी पंकज फर्त्याल व साथी युवम वोहरा और देवेश बिनवाल द्वारा सभी से आगामी चुनाव के लिए सहयोग और समर्थन की अपील की गई।  8 वर्ष पूर्ण कर येल्लो आर्मी छात्र संगठन में 5 वर्षों तक लगातार उपसचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं व कोरोना महामारी के बाद इस वर्ष और भी ऊर्जा के साथ सभी सदस्यों के सर्वसहमति से उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज  फर्त्याल को प्रत्याशी घोषित किया सभी साथियों द्वारा चुनाव में प्रत्याशी पंकज फर्त्याल को पूर्ण सहयोग देने की बात की गई,चुनाव के लिए सभी नव सत्र के छात्र - छात्राओं में भी उत्साह देखने  मिला।। बैठक में पूर्व छात्र संघ उपसचिव रजत मेहरा,राकेश भंडारी,दीपक कनवाल,चंदन बहुगुणा, दीपक तिवारी,संगठन के पदाधिकारी, पंकज मेहता, कनक पंत, धीरज बिष्ट, त्रिलोक रौतेला,पंकज कनवाल, प्रकाश बिष्ट,तेज ...

येलो आर्मी ने मुलाकात की एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय जी से ।

चित्र
  अल्मोड़ा :आज येल्लो आर्मी के युवा साथियों के साथ एसएसपी  अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय जी से अल्मोड़ा नगर में युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर  येलो आर्मी ने चर्चा की जिसमें एसएसपी महोदय द्वारा निकट भविष्य में युवाओं को जागरूक करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने की बात कही गई, एसएसपी महोदय का सकारात्मक रूख ओर उनकी तत्परता निश्चित तौर पर अल्मोड़ा के युवाओं को नशे के जंजाल से बचाने के इस अभियान में मील का पत्थर साबित होगी।इस मुलाकात में  प्रकाश बिष्ट , पूर्व छात्रसंघ उपसचिव चंदन  बहुगुणा ,पंकज फर्तियाल ,हेमंत,नमन, युवम , आदित्य  आदि  मौजूद  रहे।   

येलो आर्मी (कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करते है)

चित्र
  अल्मोड़ा :  येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा और उनके  साथियों ने कहा । कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करते है। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे।    कारगिल  विजय दिवस 26 जुलाई को पूरे देश में मनाया जा रहा है. यह गर्व का वह दिन है जब वर्ष 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को रणभूमि में धूल चटा दी थी. करगिल का यह युद्ध 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया और भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. भारतीय सेना की इसी जीत को ऑपरेशन विजय नाम दिया गया।   जिंदगी जब तुझको समझा, मौत फिर क्या चीज है, ऐ वतन तू ही बता, तुझसे बड़ी क्या चीज है. कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन

अल्मोड़ा के आदित्य राणा का हुआ चयन टीवी रीयल्टी शो में लव एंड वॉर शो में

चित्र
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा के आदित्य राणा का हुआ चयन टीवी रीयल्टी शो में लव एंड वॉर शो में -This is youth-based Adventure reality show. This show contains an audition process for the contestant to participate in this India's amazing television reality show.Youth Based TV Reality Show Lot of Fights, Friendship, Jealousy and love It is the time of the year when a wildly popular reality show Love and War is going to gain immense popularity in upcoming days and that will be a hair-raising TV reality show. Love and War is the popular youth based Indian TV reality show , in which the contestants will participate in various tasks that challenge their physical and mental strength. This Indian TV show will present the real talent of youth participants and take that talent of new generation to the next level.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में बेरीनाग के ड्रीम-11 के माध्यम से एक करोड़ रुपए जीत गए हैं।

चित्र
    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में बेरीनाग के पास राईआगर नाम के स्थान पर हरीश कन्हैया नाम के चाय की छोटी सी दुकान चलाने वाले व्यक्ति एक रात में करोड़पति बन गए हैं। हरीश ने लगातार अनुभव एवं किस्मत के संयोग से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में मोबाइल गेम ड्रीम-11 के माध्यम से एक करोड़ रुपए जीत गए हैं। रातों-रात करोड़पति बने हरीश ने बताया कि वह काफी समय से रोज ड्रीम-11 में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमाते थे। बुधवार को भी उन्होंने पंजाब किंग्स इलेवन और मुंबई इंडियंस के मैच में 49 रुपए लगाकर अपनी ड्रीम इलेवन टीम बनाई थी। और यह रात उनके लिए छप्पर फाड़ कर धनवर्षा करने वाली रात साबित हुई। उनकी चुनी हुई टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्होंने 1 करोड़ रुपए जीत लिए।

द्वाराहाट:ग्राम सलना में आज में 3:00pm बजे ही बछिया को बनाया अपना शिकार तेंदुए ने,

चित्र
द्वाराहाट:ग्राम सलना  में आज   3:00pm बजे ही बछिया को बनाया अपना शिकार  तेंदुए ने, गांव के लोगो में दहशत का  माहौल  , गांव वालो का कहना है की तेंदुआ रात हो या दिन घरों के आस पास ही रहने लग गया है,जिससे गांव वाले बहुत है परेशान ,लोगो का घर से बाहर निकलना  हुआ मुश्किल।।

येलो आर्मी के पूरे परिवार की तरफ से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।

चित्र
  येलो आर्मी के पूरे परिवार की तरफ  से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं । अल्मोड़ा : येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा ने येलो आर्मी के  पूरे परिवार की तरफ से सभी छात्र  छात्राओं और सभी देश वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।  और कहा की हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है।  होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। इस दिन पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न देखने को मिलता है। होली भाईचारे,आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। होली वाले दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। घरों में गुझिया और पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। 

चंदेश्वर शिवजी के मंदिर में मूर्ति ने पिया पानी लोगो की भीड़

  अल्मोड़ा : द्वाराहाट में चंदेश्वर शिवजी के मंदिर में नंदी की मूर्ति ने पिया पानी लोगों की लगी है भीड़  पानी पिलाने में  सुबह से। देख अप्पर वीडियो ।।

पिंजरा लगाने के लिए वन विभाग को दिया ज्ञापन ।।

चित्र
द्वाराहाट: ग्राम सलना में कल रात फिर गुलदार घुसा घर में , गुलदार के आतंक से सलना के लोगो के मन में दहशत पैदा हो गई है, वही गांव के आस पास भी हर दिन - रात गुलदार को देखा जा रहा है जो की अभी तक तीन लोगो पर हमला कर चुका है, ग्राम सलना के युवाओं ने आज वन विभाग को  दिया ज्ञापन ।  वन विभाग के  कर्मचारी का कहना है की पिंजरा अभी अल्मोड़ा से आया नही ,जैसे ही आएगा हम पिंजरा ग्राम सलना में लगा जायेगे । ज्ञापन देने में मजूद थे, रजत सिंह मेहरा,भूपेंद्र सिंह नेगी,हरीश सिंह,पवन सिंह,सुंदर सिंह,गोपाल सिंह आदि ।।

गुलदार पिंजरे में कैद ,गुलदार को ले गए वन विभाग वाले अल्मोड़ा

चित्र
अल्मोड़ा:  जिले के द्वाराहाट में एक महिला और पुरुष पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में  कैद  नही हुआ  । लेकिन दूसरा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया,  ग्राम पंचायत सलना में बीती रात गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। बताया जाता है कि पिंजरे में रखा गया कुत्ता बच गया। उसे गुलदार ने कुछ नहीं किया। गौरतलब हो कि 16 फरवरी को गुलदार ने सलना गांव के सुन्दर सिंह और अम्बा देवी को घायल करने के बाद गांव में पिंजरा लगाया गया था। ,  सलना के कुछ युवक  रजत सिंह मेहरा, भूपेंद्र नेगी , हरीश सिंह  ,ने वन विभाग से ग्राम सलना के में पिंजरा लगाने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग ने 17 फरवरी को सलना में पिंजरा लगाया था।  सुन्दर सिंह का कहना है की ये वोह गुलदार नही है जिसने हमला किया था । सलना के लोगो का कहना है पिंजार और लगाया जाए।चंथरिया द्वाराहाट के वन अधिकारी मन मोहन तिवारी, फारेस्टर राकेश कुमार उप्रेती, फारेस्ट गार्ड घनानन्द भट्ट, फारेस्ट गार्ड मंजू कबडोला, जगदीश चन्द्र, मोहन सिंह की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर अल्मोड़ा  ला रही है।

द्वाराहाट :पिंजरे में फंसा तेंदुआ घुसेला में ।

चित्र
द्वाराहाट:घुसेला में पिंजरे में फंसा तेंदुआ गांव वालो का कहना है की  अभी तीन -चार तेंदुए और है जो की गांव मे आतंक मचा रखा है , दिन में ही घर में आ जा रहे है।।

लावण्या आत्महत्या मामले में इंसाफ की मांग को लेकर येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा ,युवम वोहरा और उनके साथियों ने एक शांतमय प्रदर्शन किया

चित्र
  अल्मोड़ा :  लावण्या आत्महत्या मामले में इंसाफ की मांग को लेकर येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा ,युवम वोहरा और उनके साथियों  ने  एक शांतमय प्रदर्शन किया। आदित्य राणा ने कहा कि आत्महत्या करने पर मजबूर हुई लड़की को न्याय दिलाने की लड़ाई येलो आर्मी भी लड़गी।देश भर के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्रा लावण्या के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई एक छात्रा की ना होकर देश भर के सभी छात्र-छात्राओं की है। जो धर्मांतरण के लिए प्रताड़ना को झेलते हैं।और यह संघर्ष लावण्या को न्याय मिलने तक ।।

ग्राम सलना में वन विभाग ने लगाया पिंजरा

चित्र
द्वाराहाट : ग्राम सलना में वन विभाग ने लगाया पिंजरा , तेंदुए के आतंक से परेशान  थे गांव के लोग , एक दिन पहले ही सुन्दर सिंह अधिकार को तेंदुए ने अपना शिकार बनाने की कोशिश करी, तेंदुए ने लगाए दांत लेकिन सुंदर सिंह अधिकारी अपनी जान बचाने में सफल रहे। वन विभाग को ग्राम सलना के लोगो ने शिकायक करी तो वन विभाग आ कर गांव में लगा गए पिंजरा।

द्वाराहाट में सलना गांव में तेंदुए ने हमला किया युवक पर।

चित्र
  द्वारहाट :  आज ग्राम सलना  में तेंदुए ने युवक को लगाए दांत,  युवा ने तेंदुआ को धक्का मार कर अपनी जान बचाई  , लोगों का कहना है की हमने  वन विभाग को सूचित कर दिया था , लेकिन आज तक वन विभाग ने कोई एक्शन नहीं उठाया। लगता है  वन विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है  उसके बाद ही कुछ एक्शन लेगा । वहीं गांव के आस पास भी हर दिन रात तेंदुए को देखा गया है. इस घटना के बाद से सलना के लोगों में मन में दहशत पैदा हो गईं है , तेंदुआ अब तक कई कुत्ते को घर से उठा ले गया हैै और तीन लोगो पर अभी तक हमला कर चुका है ,  शाम ढलते ही ग्रामीणों को आवाजाही करने में खतरा बना हुआ है। तेंदुआ गांव के आसपास आ जा रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

देवाशीष नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का हाथ थामा

चित्र
  अल्मोड़ा: आज बालेश्वर वार्ड की बोथ की बैठक का आयोजन विधायक प्रतिनिधि  व प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो  देवाशीष देगी जी के नेतृत्व में किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व छात्रसंघ उपसचिव राकेश सिंह भंडारी के द्वारा किया गया, कार्यकर्ता के मुख्य वक्ता के रूप में संदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे । उन्होंने कहा कि देश के निर्माण के लिए व युवाओं के हित एवं प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए  अल्मोड़ा में युवा विधायक प्रत्याशी कैलाश शर्मा के पक्ष में मतदान करें एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार  बनाए, देवाशीष नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का हाथ थामा , कार्यक्रम में उपस्थित , देवाशीष नेगी, राकेश सिंह भंडारी, विक्रम सिंह बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, हरीश त्रिपाठी ,सुरेश कांडपाल, मोहित कांडपाल, दीपक मेहता, अजय मेहता, अर्जुन , पवन कुमार ,नवीन कुमार, मयंक , राम सिंह ,ललित,विपिन , त्रिलोक, आशीष आदि मौजूद रहे।  

कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया. लता मंगेशकर 92 साल की थीं. वे पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाई गई थीं. इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. लता मंगेशकर के निधन

चित्र
  प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन  कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया. लता मंगेशकर 92 साल की थीं. वे पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाई गई थीं. इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. ।।

आज ग्राम सभा खत्याड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने घर घर जा कर कैलाश शर्मा का जोरो शोरो से प्रचार और वोट की अपील की ।

चित्र
  अल्मोड़ा: आज ग्राम सभा खत्याड़ी में  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने घर घर जा कर कैलाश शर्मा का जोरो शोरो से प्रचार और वोट की अपील की । खत्याड़ी  की जनता ने भाजपा के कामों से खुशी जताई ,और वोट देने का वादा किया, जिसमे   मनीष कनवाल, हिमल शर्मा ,  पूर्व छात्रसंघ उपसचिव दीपक कनवाल  आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अगर रोजगार स्वास्थ्य सेवाएं नहीं चाहिए तो आप वही पुरानी पार्टियों को वोट दें

  द्वाराहाट:  प्रकाश उपाध्याय आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी  ने कहा, अगर रोजगार , स्वास्थ्य सेवाएं ,स्कूल, शिक्षा सब नही चाहिए तो आप अपना  वोट उन्ही पुरानी पार्टी को दे । अगर परिवर्तन  चाहिए द्वाराहाट में तो  वोट  आम आदमी पार्टी को देे ,और कहा की   18  से 40   की आयु वाले  सभी बेरोजगार को 5000 भत्ते के रूप में देंगे , ३०० यूनिट लाइट  फ्री देंगेे , दिल्ली के मॉडल को यहां भी लाएंगे, स्वास्थ्य सेवाएं सुधारी जाएंगी ,  और हर घर में एक को सरकारी नौकरी  देंगे आदि ।