येलो आर्मी ने मुलाकात की एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय जी से ।
अल्मोड़ा :आज येल्लो आर्मी के युवा साथियों के साथ एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय जी से अल्मोड़ा नगर में युवाओं में बढ़ती नशे की लत को लेकर येलो आर्मी ने चर्चा की जिसमें एसएसपी महोदय द्वारा निकट भविष्य में युवाओं को जागरूक करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने की बात कही गई, एसएसपी महोदय का सकारात्मक रूख ओर उनकी तत्परता निश्चित तौर पर अल्मोड़ा के युवाओं को नशे के जंजाल से बचाने के इस अभियान में मील का पत्थर साबित होगी।इस मुलाकात में प्रकाश बिष्ट , पूर्व छात्रसंघ उपसचिव चंदन बहुगुणा ,पंकज फर्तियाल ,हेमंत,नमन, युवम , आदित्य आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें