सीमा विवाद: भारत-चीन के बीच इस बात पर बनी सहमति, जल्द होगी बैठक

 


भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में संघर्ष के अन्य क्षेत्रों से सैनिकों को पूरी तरह से पीछे हटाने के लिए जल्द ही अगले दौर की सैन्य स्तर की वार्ता आयोजित करने पर सहमति जताई है. विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, सीमा मामलों पर विचार विमर्श और डब्ल्यूएमसीसी की डिजिटल तरीके से आयोजित बैठक में दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर स्थिति के संबंध में ‘स्पष्ट और गहराई’ के साथ चर्चा की और पिछले सैन्य स्तर की वार्ता के बाद के घटनाक्रम की समीक्षा की.
विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, ‘इस बात पर सहमति बनी कि मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुरूप पश्चिमी सेक्टर में एलएसी पर संघर्ष के सभी क्षेत्रों से पूरी तरह से पीछे हटने के उद्देश्य को हासिल करने के लिए जल्द ही किसी तारीख पर वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की अगले दौर (14वें) की बैठक आयोजित की जायेगी.’ गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख क्षेत्र को आधिकारिक 
रूप में संबोधित किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।