580 साल बाद होगा ऐसा अनूठा चंद्र ग्रहण,जाने ग्रहण का समय..
चंद्र ग्रहण 2021: चंद्र ग्रहण-सूर्य ग्रहण बेहद ही अहम खगोलीय घटनाएं होती हैं और यह ज्योतिष के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज है,साल का यह तीसरा ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) बेहद ही खास होने वाला है।
वैसे तो यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में केवल असम और अरुणाचल प्रदेश में ही नजर आएगा. इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 1440 में लगा हुआ था, वहीं आज यानि 19 नवंबर 2021 के बाद अब 8 फरवरी 2669 में इतना लंबा चंद्र ग्रहण होगा. यानी कि 648 साल बाद ऐसा ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण की अवधि ज्यादा होने के बाद लोग ज्यादा देर तक इस अद्भुत खगोलीय घटना का अनुभव ले सकेंगे।
इतना लंबा चंद्र ग्रहण होने के पीछे खगोलविदों का मानना है कि धरती से चंद्रमा की दूरी ज्यादा होने के कारण आज (19 नवंबर) लगने वाले चंद्र ग्रहण की अवधि ज्यादा रहेगी होगी. धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी कम रहती है तो चंद्र ग्रहण की अवधि भी कम होती.
भारत में यह चंद्र ग्रहण दोपहर को 12:48 बजे से 04:17 मिनट तक होगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें