आज नगर व्यापार मंडल एवं मिठाई विक्रेताओं के मध्य एक बैठक।
अल्मोड़ा।आज नगर व्यापार मंडल एवं मिठाई विक्रेताओं के मध्य एक बैठक स्थानीय अंबेसडर होटल माल रोड में आयोजित हुई जिसमें मुख्य रूप से मिठाई मे निर्माण तिथि एवं वैधता तिथि अंकित किए जाने संबंधित नए नियम पर चर्चा हुई जिसमें सभी मिठाई विक्रेताओं द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया गया। बैठक में व्यापारियों द्वारा कहा गया की इस नियम की आड़ में सरकार एवं प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है जहां एक तरफ कोरोना के तहत मिठाई विक्रेता पहले से ही मार झेल रहा है उसके ऊपर यह नियम मिठाई विक्रेताओं की कमर तोड़ने वाला नियम है और इस नियम का कोई भी मानक विक्रेताओं को स्पष्ट नहीं है जिससे उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है व्यापारी यह मांग करते हैं की इस नियम को वापस लिया जाए वरना इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें