केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान का निधन हो गया है
केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान का निधन हो गया है. वह पिछले कई दिनों से बीमार थे. हाल में ही उनके दिल की सर्जरी हुई थी. 74 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. पुत्र चिराग पासवान ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पापा...अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं ।
5 जुलाई 1946 को जन्मे रामविलास पासवान लगातार नौ बार लोक सभा के सांसद बने. 1977 के चुनाव में बिहार के हाजीपुर से उन्होंने रिकॉर्ड साढ़े पांच लाख मतों से अधिक वोटों से चुनाव जीता था. उस रिकॉर्ड को लंबे समय तक कोई तोड़ नहीं पाया.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें