विधायक प्रतिनिधि विधानसभा अल्मोड़ा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी जी
आज राम मंदिर भूमि पूजन के शुभ
अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विधानसभा अल्मोड़ा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी जी।
अल्मोड़ा।आज राम मंदिर भूमि पूजन के शुभ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विधानसभा अल्मोड़ा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी जी ने बताया की आज के दिन उन्होंने सुबह भगवा ध्वजारोहण किया उसके पश्चात दिन भर व्रत लेकर सुन्दरकांड का पाठ किया। रात को वह दीप प्रज्ज्वलित करके आतिशबाजी और मिष्टान वितरण करेंगें।विधायक प्रतिनिधि विधानसभा अल्मोड़ा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी जी ने कहा देश के करोड़ो हिंदुओं का जिस घड़ी का सालों से इंतजार था, वो आ चुकी है, अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर रहे हैं और इसके साथ ही मंदिर निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। आज का दिन देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हिंदुओं के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस खास दिन के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है और कहा, आज युवाओं को प्रण लेने की आवश्यकता है कि हम राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारकर देश के भविष्य का निर्माण करें।। और भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल जी के आह्वान पर अल्मोडा़ व पूरे प्रदेश के युवाओं ने राम मंदिर भूमि पूजन के शुभ अवसर पर इसे दिवाली पर्व की तरह मनाने का कार्य किया।
अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विधानसभा अल्मोड़ा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी जी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें