येलो आर्मी के पंकज फर्त्याल ने सभी छात्र-छात्राओ और देशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं ।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
अल्मोड़ा।येलो आर्मी के छात्र नेता पंकज फर्त्याल ने सभी छात्र-छात्राओ और देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी, और कहा , साल के इस सबसे अहम दिन कई भाई-बहन एक दूसरे से ना मिल पाएं क्योंकि कोरोना काल के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगी हुई है और ऐसे में हर भाई अपनी बहन और हर बहन अपने भाई तक नहीं पहुंच पाएंगे। हालांकि, तो वो जल्दबाजी न करें, जहां हैं वहीं से रक्षाबंधन मनाएं। वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल के जरिए एक दूजे को देखें, दुआएं करें, लम्बी उम्र की मनोकामना करे। और बताया, इस बार हमें कोरोना संक्रमण से भी बचना है। यह महामारी है और इसे किसी भी स्तर पर हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इसको हराने में लापरवाही नहीं करनी है और इसको लेकर सामाजिक दूरी के पालन के अलावा जो भी नियम बनाए गए हैं, उनका हर स्तर पर पालन करना अनिवार्य है, और कहा, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक-एक कदम संभलकर चलने की आवश्यकता है। बाजार निकलने पर चेहरे पर मास्क और डेढ़ मीटर की दूरी आवश्यक है।
राखी का त्यौहार है,
खुशियों की बहार है,
भाई-बहन का प्यार है,
मुबारक हो आपको
” रक्षाबंधन का त्यौहार।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें