अंतिम वर्ष की परीक्षा की गाइडलाइन जारी।

मध्य प्रदेश। ऑफलाइन घरों में ही होगी यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षा, छात्रों के पास ईमेल से आएगा पेपर।




मध्य प्रदेश में कॉलेजों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। यह आदेश विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पहुंच गए हैं। इससे पहले परीक्षाएं नहीं कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर पिछले दिनों विश्वविद्यालय अनुदान आयोग दिल्ली (यूजीसी) ने जवाब दाखिल किया था।

उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव वीरन सिंह भलावी ने आदेश में कहा कि यूजी अंतिम वर्ष और पीजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं विद्यार्थी अपने घर पर रहकर ओपन बुक प्रणाली से देंगे। सभी परीक्षाएं सितंबर में होंगी और रिजल्ट अक्टूबर में जारी किए जाएंगे। इसके बाद विवि ने टाइम टेबल तैयार करना शुरू कर दिया है। यूजी अंतिम वर्ष और पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी अपने रजिस्टर या ए-4 साइज के पेज की उत्तरपुस्तिका तैयार करेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।