पूर्व छात्रसंघ उपसचिव राकेश सिंह भण्डारी जी ने सभी छात्र-छात्राओ और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी

 पूर्व छात्रसंघ उपसचिव राकेश सिंह भण्डारी जी






 पूर्व छात्रसंघ उपसचिव राकेश सिंह भण्डारी जी ने सभी छात्र-छात्राओ और देशवासियों को   स्वतंत्रता दिवस  की बधाई व शुभकामनाएं दी। और बताया , भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। इस साल 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। 15 अगस्त 1946 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। ये वहीं दिन है जिसके लिए ना जाने कितने वीरों ने अपनी कुर्बानी दी है. इस खास दिन को हर साल देशवासी पूरे उत्साह के साथ धूमधाम से मनाते हैं.हालांकि, इस बार देशवासी कोरोना वायरस महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 'जश्न ए आजादी' मना रहे हैं. और बताया,महात्मा गाँधी के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में लोगों ने काफी हद तक अहिंसक प्रतिरोध और सविनय अवज्ञा आंदोलनों में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता के बाद ब्रिटिश भारत को धार्मिक आधार पर विभाजित किया गया, जिसमें भारत और पाकिस्तान का उदय हुआ। विभाजन के बाद दोनों देशों में हिंसक दंगे भड़क गए और सांप्रदायिक हिंसा की अनेक घटनाएं हुईं। विभाजन के कारण मनुष्य जाति के इतिहास में इतनी ज्यादा संख्या में लोगों का विस्थापन कभी नहीं हुआ। यह संख्या तकरीबन 1.45 करोड़ थी। भारत की जनगणना 1951 के अनुसार विभाजन के एकदम बाद 72,26,000 मुसलमान भारत छोड़कर पाकिस्तान गये और 72,49,000 हिन्दू और सिखपाकिस्तान छोड़कर भारत आए। 
आजादी की कभी शाम ना होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे
बची है लहू की एक बूंद भी रगों में
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम ना होने देंगे।।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।