उत्तराखंड सरकार ने लॉकडाउन न रखने का निर्णय लिया है।
उत्तराखंड सरकार ने इस शनिवार व रविवार को राज्य के चार मैदानी जिलों में लॉकडाउन न रखने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों व व्यापारियों को परेशानी न हो, इसलिए जनहित में यह फैसला लिया गया। उन्होंने मुख्य सचिव उत्पल कुमार को 1 व 2 अगस्त को पड़ने वाले शनिवार व रविवार को लॉकडाउन यथावत लागू न करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, त्योहार के मद्देनजर लोग राज्य के बाहर के हिस्सों से भी आ रहे हैं,लेकिन सरकार ने एक दिन में सिर्फ 1500 लोगों को आने की अनुमति दी है। इसके चलते 7 अगस्त तक स्मार्ट सिटी की वेबसाइट से लोगों को पास भी नहीं मिल पा रहे थे। इस दिक्कत को देखते हुए सरकार को फिलहाल कदम पीछे खींचने पड़े।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें