इस बार शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे रिजल्ट घोषित करेंगे।

इस बार रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर  जारी नहीं किया जाएगा

29 जुलाई:उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। इस बार रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह वेबसाइट एक माह से खराब है। आप अपना परिणाम एनआईसी की वेबसाइट पर ही देख सकेंगे।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड कि वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पिछले एक माह से खराब है। तो आप अपना परिणाम uaresults.nic.in पर देख सकेंगे।इस बार उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 मार्च से 25 मार्च के बीच तय गई थी। लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा टल गई थी। टली परीक्षाएं 22 से 25 जून तक कराई गई थी, लेकिन कंटेनमेंट जोन और परीक्षा के दौरान क्वारांटाइन विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाए थे। बोर्ड ने तय किया है कि कंटेनमेंट जोन के विद्यार्थियों को अधिकतम तीन विषयों के अधिक नम्बर वाले विषय का औसतन निकाल कर रिजल्ट जारी किया जाएगा। खास बात यह है कि विद्यार्थी औसतन नंबरों से संतुष्ट नहीं हुआ तो उसे दोबारा से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यदि किसी विद्यार्थी ने चार विषय की परीक्षा दी है तो अधिक नंबर वाले तीन विषयों में दर्ज नंबरों का औसतन निकाला जाएगा। तीन विषय की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी का दो विषय विषयों औसतन निकाल कर रिजल्ट जारी किया जाना है। अधिकतम मार्किंग से संतुष्ट न होने वाले विद्यार्थियों को दोबारा से परीक्षा का मौका मिलेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।