नगर व्यापार मंडल के पूरे परिवार की तरफ से सभी को बकरीद और रक्षाबंधन की बधाई ।
बकरीद-रक्षाबंधन के त्योहार पर लोग शांति-धैर्य के साथ कोरोना से भी करें बचाव करे।
अल्मोड़ा: नगर व्यापार मंडल के पूरे परिवार की तरफ से सभी को बकरीद और रक्षाबंधन की बधाई दी और बताया, इस बार हमें कोरोना संक्रमण से भी बचना है। यह महामारी है और इसे किसी भी स्तर पर हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इसको हराने में लापरवाही नहीं करनी है और इसको लेकर सामाजिक दूरी के पालन के अलावा जो भी नियम बनाए गए हैं, उनका हर स्तर पर पालन करना अनिवार्य है, और कहा, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक-एक कदम संभलकर चलने की आवश्यकता है। बाजार निकलने पर चेहरे पर मास्क और डेढ़ मीटर की दूरी आवश्यक है। बकरीद को देखते हुए मुस्लिम भाईयों से अपील की गई कि वे मस्जिदों में भीड़ न जुटाएं, घरों पर ही ईद की नमाज अदा करें। वहीं रक्षाबंधन पर भी लोग बाजार में खरीदारी सावधानी के साथ करें। कोरोना के दृष्टिगत व्यापार मंडल ने अनुरोध किया है कि बाजार में जरूरत के समान की सभी लोग खरीददारी करें और अनावश्यक भीड़ भाड़ जमा न करें और सभी व्यापारियों को सहयोग प्रदान करें,नगरवासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके सापेक्ष नगर व्यापार मंडल ने पहले ही निर्णय ले लिया है कि संडे को भी दुकानें खुली रहेंगी,और 3को बन्द।

बहना ने भाई की कलाई से प्यार बाँधा है,प्यार के दो तार से संसार बाँधा है,रेशम की डोरी से संसार बाँधा है,हमें दूर भले किस्मत कर दे,अपने मन से न जुदा करना,सावन के पावन दिन भैया,बहनों को याद किया करना।
शहर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा, मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा, फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ, बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा ।ईद मुबारक

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें