आज कारगिल विजय दिवस पर दुखद सूचना मिली है

आज कारगिल विजय दिवस पर दुखद सूचना मिली है ।

अल्मोड़ा। आज कारगिल विजय     दिवस पर दुखद सूचना मिली है हमारी न्याय पंचायत सल्ला रौतेला ग्राम पंचायत सल्ला के बिषुणी तारा राम पंजाब  में पोस्टेड थें जवान की पंजाब में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।  इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को इस बिपत्ति से उबरने की शक्ति दे।सांसद अजय टमटा जी के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष  दर्शन रावत जी और निजी सचिव पंकज जोशी जी  ने शहीद सैनिक के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की शहादत पर उन्हें नमन करते हुए परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की   ।बिषुणी तारा राम  के शहीद होने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हवालबाग विकासखंड के सल्ला रौतेला गांव निवासी ताराराम (48) पुत्र स्व. गोपाल राम आर्टिलरी रेजीमेंट में हवलदार के पद पर पंजाब में तैनात थे। शनिवार की दोपहर पंजाब में उनकी तबियत बिगड़ गई।  रविवार की शाम करीब चार बजे पंजाब से सेना का वाहन हवलदार का पार्थिव शरीर लेकर रवाना हो गया है। ताराराम का एक बेटा 10वीं और एक 12वीं में पढ़ता है 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीनों कृषि कानून वापस

तेजी से घटाना है वजन तो करें जुंबा डांस, जानिए बाकी फायदे

प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण को काफी तेजी से नुकसान पहुंचा रहा है।