यूथ कांग्रेस ने कोविड 19 की बढ़ते कैस को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ाने की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधी देवाशीष नेगी जी को ज्ञापन सौंपा ।
कोविड 19 के बढ़ते पॉजिटिव केस को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ाने की मांग।
अल्मोड़ा:यूथ कांग्रेस ने कोविड 19 के शहर में बढ़ते केस को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ाने की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि देवाशीष नेगी जी के महाध्यम से विधानसभा उपाध्यक्ष,विधायक श्री रघुनाथ सिंह चौहान जी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निर्मल रावत जी ने बतया की शहर में बढ़ते पॉजिटिव केस को देखते हुए कोविड19 के टेस्टी बढ़ाने को कहा। निर्मल रावत जी ने बतया की जिससे इस महामारी के संक्रमण पर रोक लगाई जा सके। कोविड 19 के मामलों की गंभीरता को देखते हुए टेस्टिंग के लिए व्यापक अभियान चलाने को आवश्यक बताया, साथ ही शासन प्रशासन को टेस्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने वाले कदम उठाए जाने की मांग की। विधायक प्रतिनिधी देवाशीष नेगी जी ने ज्ञापन लेते हुए जल्द से जल्द कार्य होने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निर्मल रावत जी, जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल जी, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सुनील सिंह जी, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव संजीव सिंह कर्म्याल जी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें