येलो आर्मी (कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करते है)
अल्मोड़ा : येलो आर्मी के छात्र नेता आदित्य राणा और उनके साथियों ने कहा । कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करते है। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को पूरे देश में मनाया जा रहा है. यह गर्व का वह दिन है जब वर्ष 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को रणभूमि में धूल चटा दी थी. करगिल का यह युद्ध 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया और भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. भारतीय सेना की इसी जीत को ऑपरेशन विजय नाम दिया गया। जिंदगी जब तुझको समझा, मौत फिर क्या चीज है, ऐ वतन तू ही बता, तुझसे बड़ी क्या चीज है. कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन