संदेश

पूर्व छात्रसंघ उपसचिव राकेश सिंह भंडारी ने कहा । अगर छात्रसंघ चुनाव नही हुई तो हम सभी युवा विधानसभा चुनाव का विरोध करेंगे ।

चित्र
  अल्मोड़ा :   पूर्व छात्रसंघ उपसचिव राकेश सिंह भंडारी ने कहा  कि  छात्र को आखिर कब तक सरकार का जुलम शहना होगा?? पिछले २ वर्षो से सरकार द्वारा अपने अनेक कार्यक्रम  चलाए जा रहे हैं  सरकार द्वारा निरंतर युवा छात्र की आवाज को दबाया जा रहा है, युवा छात्र का सबसे बड़ा मंच , छात्र संघ चुनाव जहा से युवा राजनीति को समझता है सरकार द्वारा यह पिछले २ वर्षो से नही कराए गए हैं जबकि सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव कराए जा रहे है। छात्र विरोधी निर्णय का पूर्ण विरोध होगा। अगर छात्रसंघ चुनाव नही हुई तो हम सभी युवा विधानसभा चुनाव का विरोध करेंगे ।  

बड़ती हुई चोरी की घटनाओं को देखकर अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल ने सी ,ओ सिटी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा।

चित्र
  अल्मोड़ा।व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह  जी ने बताया की बड़ती हुई चोरी की घटनाओं को देखकर अल्मोड़ा  नगर  व्यापार  मंडल ने सी ,ओ सिटी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा, और शीघ्र चोरी का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन के लिए बाध्य  होने को कहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह और सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने  शहर की सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र ही सुचारू रूप से चालू करने को कहा,और पिछली दो चोरियों का खुलासा नहीं होने के कारण व्यापारियों मै काफी रोष है,शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाए,रात की गश्त को बढ़ाएं,सी,ओ,सिटी अल्मोड़ा से व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रदेश पांडे, सचिव, मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव अमन नजॉन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत जी

चित्र
  अल्मोड़ा ।भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत जी ने बताया की प्रदेश स्तर के निर्देशानुसार आज जिला अल्मोड़ा मंडल भैसियाछाना के शक्ति केंद्रों में कार्यशाला सप्ताह क्रम मे पेटशाल और शक्ति केंद्र पल्यो शक्ति केन्द्र पान्डुतोली में प्रभारी/वक्ता के रूप में मौजूद रहा और कार्यकर्ताओं को बूथ में किये जाने वाले कार्य और भाजपा के द्वारा वर्ष भर किये जाने वाले कार्यों के बारे मे सूचित किया और सोशल मीडिया का प्रभाव और उसका उपयोग की चर्चा सभी कार्यकर्ताओं के साथ की।

छात्रसंघ उपसचिव दीपक तिवारी ने निदेशक को ज्ञापन सौंपा, 2 दिन में कार्यवाही ना होने पार दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

चित्र
सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के छात्रसंघ उपसचिव दीपक तिवारी द्वारा आज दिनांक 9 दिसंबर 2020 को परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें दीपक तिवारी द्वारा कहा गया कि दिनांक 8 को कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का बैक का परीक्षा फल घोषित किया गया, जिसमें अनेक छात्र छात्राओं का परीक्षा फल घोषित नहीं हुआ है। जिससे कई छात्र छात्रा का भविष्य अधर में लटका हुआ है। दीपक तिवारी ने 4 सूत्री मांगों के लिए परिसर निर्देशक को अपना यह ज्ञापन सौंपा है। साथ ही 2 दिन का समय देते हुए कहा कि अगर 2 दिन में समस्त मांगे पूर्ण नहीं की जाती है तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

पूर्व जिला महामंत्री ललित कार्की के छोटे भाई अखिल कार्की का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

  पूर्व जिला महामंत्री ललित कार्की के छोटे भाई अखिल कार्की का दिल का दौरा पड़ने से निधन। प्रतिष्ठित व्यापारी और पूर्व चीफ फार्मेसिस्ट, मोती लाल वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त, करने वालों में वरिष्ठ व्यापारी , जगदीश वर्मा, अरूण वर्मा, मनोज वर्मा, भुवन वर्मा, अनिल वर्मा, सूरज साह , राजीव भसीन, किशन गुर्रनि, मनीष जोशी, भैरव गोस्वामी, दीपक साह, राकेश साह, अनिल साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येस पांडे, अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट,अमन नज्जॉन्न, दर्शन रावत जी मोनू साह जी आदि ।

बाहर से आने वाले ये व्यापारी सस्ते दामो मै समान बेचने वाले व्यापारियों का व्यापार समाप्त करते जा रहे है।

चित्र
सुशील साह अध्यक्ष व्यापार मंडल   अल्मोड़ा ।   अध्यक्ष सुशील   साह ,  सचिव मयंक  बिष्ट और व्यापार  मंडल ने कहा कि  कोविड -19 , व्यापार मंडल बाहर से रविवार के दिन बाजार मै फड़ लगाने वाले सभी फड़ व्यापारियों को प्रतिबंधित करता है , बाहर से आने वाले ये व्यापारी  सस्ते दामो मै समान बेचने वाले व्यापारियों का व्यापार समाप्त करते जा रहे है , व्यापार मंडल और समस्त  व्यापारी परिवार इसका विरोध करता है , ये बाजार सभी व्यापारियों कि है , बाहर से आने वाले फड़ व्यापारियों की नहीं , और जो भी व्यापारी इनको पनाह देंगे , व्यापार मंडल और सभी व्यापारी उनके खिलाफ भी कार्यवाही करेगा, समस्त अल्मोड़ा के फड़ व्यापारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है किसी भी बाहरी  व्यक्ति को बाजार  में नहीं बैठने दिया जाएगा।        मयंक बिष्ट सचिव व्यापार मंडल    

पूरा व्यापार मंडल परिवार इस घटना पर शोक व्यक्त करता

चित्र
 प्रतिष्ठित व्यापारी श्री किशन चंद्र पटवा जी की धर्म पत्नी श्रीमती रानी पटवा जी का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है ,, वह 60 वर्ष की थी ,, सवेरे वह वॉक  पर घर से निकली ,, पर रास्ते मै अचानक स्वास्थ खराब हो जाने के कारण उनका निधन हो गया है ,, श्री किशन चंद्र पटवा जी की पुशा राम मोती राम जी नाम से चौक बाजार मै बहुत प्राचीन फर्म है,, श्रीमति रानी पटवा जी के पार्थिव शरीर को कल प्रातः 9 बजे उनके निवास स्थान तल्ला दन्या से विश्वनाथ घाट को ले जाया जाएगा,,, पूरा व्यापार मंडल परिवार इस घटना पर शोक व्यक्त करता है,, शोक व्यक्त करने वालों में व्यापारी किशन गुररानी, सूरज साह , मनोज अरोड़ा, मनोज पटवा, राजीव अग्रवाल, अंकित देवल, राम अवतार, आर के वोहरा, रमन वोहरा, अंकित चावला, भैरव गोस्वामी, दिनेश गोयल, अभय साह, मनीष जोशी, ललित कार्की, दीप साह, दीप जोशी, मुमताज कश्मीरी, नौशाद लाल ,, अमन अंसारी,, अतुल साह,, मोनू साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद,प्रतेश पांडे, अनीता रावत, मयंक बिष्ट, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट,अमन नाज्जॉन्न, आदि लोग उपस्थित थे।